Bihar Election 2025: अमित शाह ने बताया कब हो सकता है सीट बंटवारे का ऐलान, कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा लक्ष्य
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Sep 2025 8:28 AM
अमित शाह की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: चुनावी ऐलान से पहले बिहार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि दुर्गापूजा के बाद सीट बंटवारे का ऐलान होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करनी है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपने दौरे से राजनीतिक माहौल गर्मा दिया. शाह ने साफ कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट और मजबूत है. उन्होंने भरोसा जताया कि दुर्गापूजा के बाद सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा और सभी घटक दल एक-दूसरे के प्रत्याशियों को भाजपा का उम्मीदवार मानकर काम करेंगे.
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को क्या टास्क दिया?
गृह मंत्री ने सबसे पहले समस्तीपुर के सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज में मिथिला और तिरहुत क्षेत्र के 11 सांगठनिक जिलों से आए 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर बूथ की जीत ही समूची चुनावी जीत की कुंजी है. कार्यकर्ताओं को टास्क देते हुए शाह ने स्पष्ट कहा कि उत्तर बिहार की सभी सीटें एनडीए के खाते में जानी चाहिए.
घुसपैठियों को चुन-चुनकर किया जाएगा बाहर
इसके बाद फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह का भाषण और धारदार रहा. यहां पूर्णिया, कोसी और भागलपुर प्रमंडल से जुटे करीब चार हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने घुसपैठियों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. शाह ने कहा कि यदि भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनी तो अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जैसे सीमावर्ती जिलों से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा.
शाह ने कार्यकर्ताओं से की खास अपील
उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने, प्रगति और समृद्धि के पथ पर ले जाने तथा जंगलराज की वापसी रोकने का संकल्प है. शाह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 160 से अधिक सीटें जीतकर एनडीए की सरकार को मजबूत करें.
Also Read: Bihar News: बिहार में भाजपा के बड़े नेता की गाड़ी पर हमला, उग्र भीड़ ने बरसाई लाठियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










