Bihar News: खेसारी लाल यादव के नॉमिनेशन में चोरों का बोलबाला, किसी के लाखों के चेन तो किसी का फोन ले उड़े

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Oct 2025 12:00 PM

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव ने किया नामांकन

Bihar News: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने 17 अक्टूबर को नामांकन किया. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी, जिसका फायदा चोरों ने भरपूर उठाया. दरअसल, चोरों ने किसी का फोन तो किसी के लाखों रुपये के चेन पर हाथ साफ किये.

विज्ञापन

Bihar News: भोजपुरी इंडस्ट्री के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने छपरा विधानसभा सीट से नामांकन किया. नामांकन के दौरान खेसारी लाल यादव के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी. लेकिन, इस दौरान चोरों की मौज रही. जानकारी के मुताबिक, चोरों ने इस दौरान किसी के चेन उड़ाए तो किसी के फोन ले उड़े. दरअसल, नामांकन के दौरान जुटी भीड़ में एक पत्रकार के लगभग एक लाख रुपये के सोने के सोने की चेन चोरी कर लिये गए.

नामांकन के आखिरी दिन कई लोगों ने भरा पर्चा

दरअसल, शुक्रवार को पहले फेज के नामांकन के आखिरी दिन कई बड़े चेहरों ने नॉमिनेशन किया. सुबह से ही समाहरणालय परिसर और शहर के मुख्य मार्गों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटती गई. मांझी, एकमा, बनियापुर, अमनौर और गड़खा विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों ने नामांकन किया. जिसके कारण दिनभर कई तरह की गतिविधियां देखने के लिये मिली.

खेसारी के पहुंचते ही जुटी भारी भीड़

खेसारी लाल यादव के नामांकन के लिये पहुंचते ही उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी. हालांकि, भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर उचित व्यवस्था की गई थी. काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. ऐसे में चोरों का बोलबाला रहा. भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने सोने की चेन और फोन पर हाथ साफ किये.

सोशल मीडिया के जरिये दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, कुछ जगहों पर स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थी. हालांकि, पुलिस बलों की तैनाती की वजह से किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया. मालूम हो, खेसारी लाल यादव ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता हासिल की. इसके बाद उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

Also Read: Bihar Election 2025: भोजपुरी की आइटम गर्ल सीमा सिंह सिर्फ 9वीं पास, लाखों की संपत्ति की मालकिन अब चुनावी अखाड़े में

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन