Bihar Election 2025: भोजपुरी की आइटम गर्ल सीमा सिंह सिर्फ 9वीं पास, लाखों की संपत्ति की मालकिन अब चुनावी अखाड़े में

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Oct 2025 10:24 AM

विज्ञापन

मढौरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी सीमा सिंह

Bihar Election 2025: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा सीमा सिंह चुनावी दंगल में उतर चुकीं हैं. मढौरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहीं सीमा सिंह सिर्फ 9वीं पास हैं. लेकिन, इसके बावजूद वे लाखों की संपत्ति की मालकिन हैं. दरअसल, नामांकन के दौरान उन्होंने अपने एजुकेशन और संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी दी.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले फेज का नामांकन 17 अक्टूबर को खत्म हो गया. इस बार चुनाव में कई भोजपुरी सितारे भाग्य आजमा रहे हैं, उन्हीं में से एक हैं सीमा सिंह. मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर वे चुनावी मैदान में उतरी हैं. नामांकन के दौरान उन्होंने अपने एजुकेशन और संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी दी, जिसे जानकर कहीं ना कहीं हैरानी हुई.

सिर्फ 9वीं पास हैं सीमा सिंह

हलफनामे के मुताबिक, सीमा सिंह सिर्फ 9वीं पास हैं लेकिन इसके बावजूद वे लाखों की संपत्ति की मालकिन हैं. साल 1999 में ठाणे (महाराष्ट्र) के द रेम हेगर हिंडे हाई स्कूल से उन्होंने 9वीं पास की. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई. भोजपुरी में नाम कमाने के बाद अब सियासत में भी वे भाग्य आजमा रहीं हैं.

गहने और नगद की जानकारी

नामांकन के दौरान दी गई जानकारी के मुताबिक, सीमा सिंह के पास सोने के गहने के साथ 22 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति है. उनके पास 6 लाख रुपये की चल संपत्ति और 26 लाख 25 हजार रुपये की अचल संपत्ति भी है. यह भी उनकी तरफ से बताया गया कि 2 लाख 9 हजार रुपये उनके पास नगद भी है.

पति ने भी दिया संपत्ति का ब्यौरा

सीमा सिंह के नामांकन के दौरान उनके पति सौरभ कुमार ने भी संपत्ति की जानकारी दी. उनके पास टोटल 32 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है. सीमा सिंह और उनके पति दोनों को मिलाकर उनकी संपत्ति लगभग 58 लाख रुपये है. सीमा सिंह भोजपुरी के बाद अब सियासत में एंट्री ले चुकीं हैं. मढौरा विधानसभा की जनता उन्हें कितना-क्या सपोर्ट करती हैं, यह देखना होगा.

सियासत के जरिये लोगों का समर्थन जुटाने की कोशिश

मालूम हो, सीमा सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अभिनय और आइटम सॉन्ग से लोगों का दिल जीतने के बाद अब सियासत के जरिये भी लोगों का समर्थन जुटाने की कोशिश में हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता के कारण मढ़ौरा सीट से उनकी दावेदारी कहीं ना कहीं मजबूत मानी जा रही है.

Also Read: Bihar Election 2025: जिस बाहुबली नेता को नहीं मिली थी राबड़ी आवास में एंट्री, उन्हीं की पत्नी को तेजस्वी ने दिया इस सीट से टिकट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन