Bihar Election 2025: जिस बाहुबली नेता को नहीं मिली थी राबड़ी आवास में एंट्री, उन्हीं की पत्नी को तेजस्वी ने दिया इस सीट से टिकट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Oct 2025 10:01 AM
अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को तेजस्वी यादव ने दिया टिकट
Bihar Election 2025: बाहुबली नेता अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नवादा के वारिसलिगंज से अनीता देवी को टिकट दिया और उम्मीदवार बनाया. इससे पहले 9 अक्टूबर की रात अशोक महतो राबड़ी आवास पहुंचे थे. जहां उन्हें एंट्री नहीं मिली थी.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले फेज का नामांकन खत्म हो गया है. ऐसे में बाहुबली नेता अशोक महतो की खूब चर्चा हो रही. अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नवादा के वारिसलिगंज सीट से उम्मीदवार बनाया है. इससे जुड़े कई सारे पोस्ट अशोक महतो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये शेयर किया.
तेजस्वी के गार्ड ने अशोक महतो को रोका था
दरअसल, 9 अक्टूबर की रात अशोक महतो राबड़ी आवास पहुंचे थे. अशोक महतो काफी देर तक राबड़ी आवास पर खड़े रहे. लेकिन उन्हें तेजस्वी के गार्ड ने रोके रखा. आखिरकार अशोक महतो की मुलाकात नहीं हो पाई और गार्ड ने दरवाजे से ही उन्हें वापस भेज दिया. हालांकि, कहा जा रहा था कि बाहुबली नेता अशोक महतो टिकट के सिलसिले में ही तेजस्वी यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे.
फेसबुक पोस्ट कर बाहुबली नेता बोले- धन्यवाद
ऐसे में अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को तेजस्वी यादव ने खुद ही टिकट दिया. फेसबुक पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, बहुत-बहुत धन्यवाद वारिसलीगंज विधानसभा की सम्मानित जनता को. गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जी और युवाओं के प्रेरणास्रोत, बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी का आभार. जिन्होंने वारिसलीगंज विधानसभा सीट से अनीता जी पर विश्वास जताकर जनसेवा करने का अवसर दिया यह हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है.
लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं हैं अनीता देवी
मालूम हो लोकसभा चुनाव 2024 में अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी ने चुनाव लड़ा था. बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से उन्हें आरजेडी का उम्मीदवार बनाया गया था. इतना ही नहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद ही अनीता देवी को मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिये सिंबल दिया था. लेकिन, वह चुनाव हार गईं थीं. ऐसे में एक बार फिर अनीता देवी पर तेजस्वी यादव ने भरोसा जताया. देखना होगा, इस बार लोगों का कितना समर्थन मिल पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










