Bihar Politics: प्रशांत किशोर को 100 करोड़ का नोटिस, पीके के आरोपों पर अशोक चौधरी का पलटवार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Sep 2025 5:29 PM

विज्ञापन

Bihar Politics: प्रशांत किशोर और अशोक चौधरी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार गहराता जा रहा है. जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने पीके को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस थमाया है. मामला 200 करोड़ रुपये की कथित संपत्ति विवाद से जुड़ा है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री और जदयू के नेता अशोक चौधरी ने जन सुराज अभियान के मुखिया प्रशांत किशोर को ₹100 करोड़ का मानहानि नोटिस थमाया है. अशोक चौधरी ने कहा है कि प्रशांत किशोर ने झूठे और भ्रामक आरोप लगाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर किशोर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते तो वे अदालत का रुख करेंगे.

पीके ने क्या आरोप लगाया था

प्रशांत किशोर ने हाल ही में पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि चौधरी ने बीते दो वर्षों में अपनी पत्नी, बेटी, समधन और उनसे जुड़े मानव वैभव विकास ट्रस्ट के माध्यम से करीब ₹200 करोड़ की जमीन खरीदी है. किशोर ने दावा किया था कि इस ट्रस्ट की देखरेख शांभवी चौधरी की सास अनीता कुणाल करती हैं.

मानहानि केस की कॉपी

अपमान करने की मंशा से लगाया गया आरोप- अशोक चौधरी

अशोक चौधरी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि किशोर न केवल झूठ फैला रहे हैं बल्कि परिवार की प्रतिष्ठा को भी आहत करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने पीके से सबूत पेश करने की चुनौती दी है और कहा कि निराधार दावों की राजनीति से सच्चाई छिप नहीं सकती.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नया नहीं है विवाद

यह विवाद नया नहीं है. इससे पहले जून महीने में भी चौधरी ने किशोर पर मानहानि का मामला दर्ज कराया था. उस समय किशोर ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी बेटी शांभवी चौधरी को लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए टिकट खरीदने का प्रयास किया था.

शांभवी चौधरी ने 2024 में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) के टिकट पर समस्तीपुर से चुनाव लड़ा था और जीतकर संसद पहुंची थीं. अब एक बार फिर दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी और कानूनी टकराव ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है.

इसे भी पढ़ें: क्या चिराग पासवान की वजह से NDA में फंसा है सीट बंटवारे पर पेंच, इन 5 सीटों पर ठोक रहे दावा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन