Video: राजद नेता को नहीं मिला टिकट तो कुर्ता फाड़ राबड़ी आवास के बाहर लेटे, करोड़ों रुपये की डिमांड का लगाया आरोप

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

राजद नेता मदन प्रसाद शाह

Bihar Election News: मोतिहारी के मधुबन विधानसभा सीट से राजद नेता मदन प्रसाद शाह को टिकट नहीं मिलने पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. राबड़ी आवास के बाहर मदन प्रसाद शाह कुर्ता फाड़ बीच रोड पर ही लेट गये. इसके बाद उन्होंने 2 करोड़ से भी ज्यादा रुपये डिमांड करने का आरोप भी लगाया.

विज्ञापन

Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कई तरह की हलचल देखने के लिये मिल रही. इस बीच राजद नेता मदन प्रसाद शाह ने राबड़ी आवास के बाहर जमकर बवाल मचाया. दरअसल, मोतिहारी की मधुबन विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के कारण वे नाराज हो गये. वे अपना कुर्ता फाड़ बीच सड़क पर ही लेट गये. इस दौरान काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ.

2 करोड़ से भी ज्यादा रुपये की डिमांड

राजद नेता मदन प्रसाद शाह ने बड़ा आरोप लगाया कि टिकट के लिये उनसे 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा डिमांड किये गये. साथ ही उन्हें लालू यादव ने टिकट देने का आश्वासन दिया था. एक बजे रात तक आवास के बाहर वे डटे रहे. लेकिन 3 बजे सुबह तक उन्हें बिना टिकट दिये ही वहां से जाने के लिये कह दिया गया. राजद नेता ने संजय यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने घर में बंटवारा करवा दिया और भाई-बहन को अलग करवा दिया.

राजद ने डॉ. संतोष कुशवाहा को दिया टिकट

मालूम हो, मधुबन विधानसभा सीट से भाजपा के राणा रणधीर सिंह चुनावी मैदान में है जबकि राजद ने डॉक्टर संतोष कुशवाहा को टिकट दिया है. जिसके कारण मदन शाह वंचित हो गए हैं. 2020 में राजद की टिकट पर मदन प्रसाद शाह चुनाव लड़े थे. सिर्फ 2700 वोट से पराजित हुए थे. ऐसे में इस बार टिकट नहीं मिलने पर बड़ा आरोप उन्होंने लगाया.

Also Read: AIMIM Candidate List: बिहार चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने उतारे 25 उम्मीदवार, देखिए लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन