औरंगाबाद में टिकट बंटवारे का बवाल, राजद के तीन विधायकों का पत्ता कटा, समर्थक भड़के
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Oct 2025 7:35 PM
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव
Bihar Election 2025 महागठबंधन में सीट बंटवारे पर मचे विवाद के बीच औरंगाबाद के तीन राजद विधायकों का टिकट कट गया है. नवीनगर, रफीगंज और गोह से टिकट कटने से समर्थकों में नाराजगी है. कुटुंबा, औरंगाबाद और ओबरा से तीन विधायकों ने अपनी सीटें बचाई हैं.
Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में फंसे पेच के बीच औरंगाबाद के तीन विधायकों का टिकट कट गया है. इस वजह से कहीं आक्रोश है, तो कहीं सबक सिखाने की तैयारी चल रही है. दूसरे चरण के चुनाव के लिए 20 अक्तूबर यानी अंतिम दिन के नामांकन पर अब लोगों की नजर टिक गयी है. ऐसे में उम्मीद है कि अंतिम दिन बागी प्रत्याशी नामांकन का पर्चा दाखिल कर सकते हैं. जिन तीन विधायकों का टिकट कटा है, उनमें नवीनगर से राजद विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह, रफीगंज से राजद विधायक मो नेहालुद्दीन और गोह से राजद विधायक भीम सिंह यादव शामिल हैं.
राजद में निभाते आये हैं बड़ी जिम्मेदारी
विजय कुमार सिंह, मो नेहालुद्दीन और भीम सिंह यादव राजद में बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं. सदस्यता अभियान से लेकर संगठन को मजबूत बनाने में इनकी प्रमुख भूमिका रही. विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह का नवीनगर से टिकट कटने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. अन्य दोनों विधायकों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है.
अमरेंद्र, धर्मेंद्र और गुलाम पर राजद का भरोसा
नवीनगर से राजद विधायक डब्लू सिंह का टिकट काटकर कुटुंबा के प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी को प्रत्याशी बनाया गया है. रफीगंज से विधायक मो नेहालुद्दीन का टिकट काटकर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डॉ गुलाम शाहिद और गोह विधायक भीम सिंह यादव का टिकट काटकर राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है. अमरेंद्र, धर्मेंद्र और गुलाम पर भरोसा जताना राजद के लिए कितना कारगर होगा, यह आने वाले समय ही बतायेगा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तीन विधायक टिकट बचाने में रहे कामयाब
वर्ष 2020 के चुनाव में औरंगाबाद जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी जीतने में सफल हो गये थे. इस बार के चुनाव में तीन विधायकों का टिकट काट दिया गया है. तीन विधायक अपना टिकट बचाने में कामयाब हो गये. कुटुंबा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, औरंगाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विधायक आनंद शंकर सिंह और ओबरा विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में ऋषि कुमार चुनाव लड़ रहे हैं. ये तीनों अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे.
इसे भी पढ़ें: RJD से टिकट नहीं मिलने से नाराज रितु जायसवाल कल दाखिल करेंगी नामांकन, परिहार सीट पर दिखेगा त्रिकोणीय फाइट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










