बिहार में कौन कर रहा ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत? उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या-क्या कहा, पढ़ें

बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने बिहार में 2 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर हमला बोला. कहा कि कांग्रेस और राजद मिलकर ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कर रहे हैं. उन्होंने जेपी के बहाने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल पर हमला बोला.
हाईलाइट्स
Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में महागठबंधन पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस तथा उनके अन्य सहयोगी दल मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान करने से संबंधित निर्वाचन आयोग के निर्देशों का विरोध कर ‘विकास बनाम बुर्के’ की नयी शरारत कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतरे आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर ‘घुसपैठियों’ के जरिये फर्जी मतदान करवाने की मंशा रखने का आरोप भी लगाया.
एनडीए के शासन में विकास की राह पर बढ़ रहा बिहार – योगी
उन्होंने कहा, ‘बिहार राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के शासन में विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है. बिहार की एक विकास को बाधित करने के लिए कांग्रेस, राजद और उनके सहयोगी दलों ने एक नयी शरारत शुरू की है. यह विकास बनाम बुर्के की शरारत है.’
योगी ने पूछा- फर्जी मतदाताओं को वोट डालने दिया जाना चाहिए?
पटना के बाहरी इलाके दानापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘क्या फर्जी मतदाताओं को वोट डालने दिया जाना चाहिए? कांग्रेस और राजद यही चाहते हैं, इसलिए बुर्के को लेकर इतना हंगामा मचा रहे हैं. यही कारण है कि वे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का भी विरोध करते रहे हैं, क्योंकि वे पुराने बैलेट पेपर के उस दौर को वापस लाना चाहते हैं, जिसमें उनके गुर्गे बूथ लूट सकते थे.’
बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Bihar Election 2025: राजद के साझेदार थे यूपी के माफिया – आदित्यनाथ
उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा, ‘अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद अब सीतामढ़ी का भी कायाकल्प किया जा रहा है. दोनों स्थलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करने पर भी काम चल रहा है.’ आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जिक्र किया और कहा कि राज्य जिन माफियाओं का सफाया किया गया, वे राजद के ‘साझेदार’ थे.
कांग्रेस की ‘गोद में बैठकर’ लालू ने जेपी की विचारधारा को भुलाया
योगी आदित्यनाथ ने दावा किया, ‘एनडीए के शासन में बिहार में भी उनका वही हश्र होगा.’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राजद ने कांग्रेस की ‘गोद में बैठकर’ जयप्रकाश नारायण (जेपी) की विचारधारा को भुला दिया है. लालू प्रसाद ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत इसी लोकनायक के आंदोलन से की थी, जिन्होंने आपातकाल से पहले पूरे देश को झकझोर दिया था. इंदिरा गांधी की हार का रास्ता तैयार किया था.
समाजवादी पार्टी ने भी जेपी की विरासत की उपेक्षा की – आदित्यनाथ
आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश का मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने भी ‘जेपी’ की विरासत की उपेक्षा की है. उन्होंने कहा, ‘जेपी के जन्मस्थान पर उनके नाम से बने अस्पताल की हालत दयनीय थी. हमारी सरकार आने के बाद ही उसका कायाकल्प हुआ.’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दानापुर और सहरसा में एक रैली को संबोधित किया.
इसे भी पढ़ें
Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से क्या कहा?
बिहार चुनाव से पहले अमित शाह ने पटना में डाला डेरा, 3 दिन के क्या-क्या हैं कार्यक्रम
परिवार और पार्टी से बेदखल लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप अब भी 2.88 करोड़ के मालिक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




