Bihar Elections 2025: चुनाव बाद कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री? राजनाथ सिंह ने NDA का CM फेस कर दिया क्लियर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Nov 2025 11:58 AM

विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में सीएम फेस को लेकर चल रही खींचतान के बीच राजनीति की हवा अचानक साफ होती दिख रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. एनडीए दो-तिहाई बहुमत पाने का दावा भी उन्हीं के सुर में गूंजा, जिससे सियासी गलियारों में नई हलचल फैल गई है.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है. रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. विपक्ष की ओर से लगातार यह सवाल उठ रहा था कि जब महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया है, तो एनडीए भी अपना चेहरा औपचारिक रूप से बताए. राजनाथ सिंह के बयान ने इस बहस को नई दिशा दे दी.

राजनाथ सिंह बोले- चुनाव के बाद नीतीश ही होंगे मुख्यमंत्री

शुक्रवार को एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एनडीए पूरा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहा है, और चुनाव के बाद भी वही मुख्यमंत्री रहेंगे. राजनाथ के मुताबिक एनडीए की सभाओं में जिस तरह की भीड़ और ऊर्जा दिख रही है, उससे संकेत साफ है कि गठबंधन 243 में से 160 से अधिक सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सकता है.

जन सुराज पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी- राजनाथ सिंह

उन्होंने महागठबंधन के प्रचार में उछल रहे प्रशांत किशोर के फैक्टर को भी खारिज कर दिया. राजनाथ ने दो टूक कहा कि जन सुराज पार्टी इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी. उनके मुताबिक चुनाव का असली मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच ही है, बाकी दलों का असर शून्य रहेगा.

कौन होगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष?

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ी. राजनाथ ने संकेत दिया कि बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी इस पर फैसला कर सकती है. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा का वैचारिक मार्गदर्शक आरएसएस संगठन के राजनीतिक फैसलों में दखल नहीं देता है.

‘एनडीए के सभी सहयोगियों की सहमति से लिया जाएगा कोई भी निर्णय…’

डिप्टी सीएम को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया दी. भाजपा और चिराग पासवान की पार्टी की ओर से उपमुख्यमंत्री के एक-एक पद की संभावनाओं पर राजनाथ ने कहा कि भविष्य में जो भी निर्णय होगा, वह एनडीए के सभी सहयोगियों की सहमति से ही होगा.

राजनाथ ने यह भी दावा किया कि बिहार की महिला मतदाता बड़ी संख्या में एनडीए के पक्ष में दिख रही हैं. उनके अनुसार, कानून-व्यवस्था को लेकर महिलाओं में भरोसा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सुरक्षित दिशा में आगे बढ़ा है, जबकि राजद के पूर्व शासन के प्रति आशंका आज भी कायम है.

Also Read: Bihar Elections 2025: कभी बैलगाड़ी से चलते थे नेता, अब 23 हेलिकॉप्टर से हो रहा चुनाव प्रचार, रोज खर्च हो रहे 2.5 करोड़

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन