Bihar Election 2025: NDA में 99 प्रतिशत उम्मीदवारों की सूची तैयार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- शेष सीटों पर भी जल्द होगा फैसला
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Oct 2025 2:07 PM
धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले एनडीए ने सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बना ली है. भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 99% सीटों पर फैसला हो चुका है और शेष पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए ने अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि गठबंधन के भीतर लगभग 99 प्रतिशत सीटों पर सहमति बन चुकी है और अब केवल कुछ सीटों पर अंतिम चर्चा शेष है. धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि भाजपा, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमा. इन पांचों घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर वार्ता सकारात्मक माहौल में चल रही है.
99% उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार- धर्मेंद्र प्रधान
उन्होंने कहा, “एनडीए में कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा, इसका 99% निर्णय हो चुका है. शेष सीटों पर भी जल्द फैसला ले लिया जाएगा. हमारे सभी दल प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट हैं.”
प्रधान ने महागठबंधन पर कसा तंज
प्रधान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “महागठबंधन को इस चुनाव में हार का अंदाजा पहले से ही साफ दिखाई दे रहा है.” उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता विकास और स्थिरता के मुद्दे पर एनडीए के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को मतगणना के बाद बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और यह जनता के भरोसे की जीत होगी.
एनडीए जल्द ही जारी कर सकता है पहली लिस्ट
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि धर्मेंद्र प्रधान का यह बयान न केवल एनडीए के अंदर एकता का संदेश देता है, बल्कि सीट शेयरिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही असहमति की खबरों पर भी विराम लगाता है. धर्मेंद्र प्रधान के इस बयान के साथ यह लगभग तय माना जा रहा है कि एनडीए जल्द ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










