Bihar Election 2025: बीजेपी के 48 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, कई पुराने नेताओं का टिकट कटा

Updated:
विज्ञापन

बिहार भाजपा के नेता

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट लगभग तय कर दी है. पटना, दरभंगा और झंझारपुर जैसी प्रमुख सीटों पर बदलाव हुए हैं, जबकि कुछ पुराने नेताओं का टिकट काटा गया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA में सीट शेयरिंग को लेकर जारी घमासान के बीच भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट लगभग तय कर ली है। पार्टी ने सोमवार को कुल 48 प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने का निर्देश दिया है। इन सीटों पर फिलहाल कोई विवाद नहीं है और सभी उम्मीदवार अगले एक-दो दिन में पर्चा दाखिल करेंगे।

आपके शहर में

विज्ञापन

48 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट

  • सिद्धार्थ सौरभ- बिक्रम
  • संगीता कुमारी- मोहनिया
  • पवन जायसवाल- ढाका
  • मोतीलाल प्रसाद- रीगा
  • अनिल कुमार- बथनाहा
  • सुनील कुमार पिंटू- सीतामढ़ी
  • विनोद नारायण झा- बेनीपट्टी
  • अरुण शंकर प्रसाद- खजौली
  • हरिभूषण ठाकुर- बिस्फी
  • झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
  • नीरज कुमार सिंह- छातापुर
  • विद्या सागर- फारबिसगंज
  • विजय कुमार मंडल- सिकटी
  • कृष्ण कुमार ऋषि- बनमनखी
  • विजय कुमार खेमका- पूर्णिया
  • तारकिशोर प्रसाद- कटिहार
  • कविता देवी- कोढ़ा
  • आलोक रंजन झा- सहरसा
  • बौराम सुजित कुमार सिंह- गौरा
  • संजय सरावगी- दरभंगा
  • जीवेश मिश्रा- जाले
  • विनय बिहारी- लौरिया
  • कृष्णनंदन पासवान- हरसिद्धि
  • राणा रणधीर- मधुबन
  • लाल बाबू प्र. गुप्ता- चिरैया
  • अरुण कुमार सिंह- बरुराज
  • अशोक कुमार सिंह- पारू
  • राजकुमार सिंह- साहेबगंज
  • राम प्रवेश राय- बरौली
  • मंगल पांडेय- सिवान
  • देवेश कान्त सिंह- गोरियकोठी
  • जनक सिंह- तरैया
  • कृष्ण कुमार मंटू- अमनौर
  • लखेंद्र कुमार रौशन- पातेपुर
  • राजेश कुमार सिंह- मोहिउद्दीनगर
  • वीरेंद्र कुमार- रोसड़ा
  • कुमार शैलेन्द्र- बीहपुर
  • राम नारायण मंडल- बांका
  • विजय कुमार सिन्हा- लखीसराय
  • संजीव चौरसिया- दीघा
  • नितिन नवीन- बांकीपुर
  • श्रेयसी सिंह- जमुई
  • निक्की हेब्रम- कटोरिया
  • प्रमोद कुमार- मोतीहारी
  • कर्णजीत सिंह- दरौंदा
  • निशा सिंह- प्राणपुर
  • कुसुम देवी- गोपालगंज
  • वीरेंद्र सिंह- वाजीरगंज

पटना सिटी से नंद किशोर यादव का कट सकता है टिकट

सूत्रों के मुताबिक, इस लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले बदलाव भी हुए हैं. पटना सिटी से विधायक नंद किशोर यादव और कुम्हरार से विधायक अरुण कुमार का टिकट कट गया है. कुम्हरार से संजय गुप्ता को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है, जबकि अरुण कुमार ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. नंद किशोर यादव अभी भी चुनावी मैदान में बने रहना चाहते हैं. पटना सिटी से रत्नेश कुशवाहा का नाम सबसे आगे चल रहा है.

संजय सरावगी को फिर मिला टिकट

दरभंगा से संजय सरावगी और झंझारपुर से नीतीश मिश्रा को चुनाव लड़ने की हरी झंडी दी गई है. वहीं, लखीसराय से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बांकीपुर से मंत्री नितिन नवीन, जाले से जीवेश मिश्रा और छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू भी मैदान में हैं. ये सभी नेता पिछले चुनाव में इन्हीं सीटों से जीत हासिल कर चुके हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: पटना समेत बिहार के 4 जिले हाई सिक्योरिटी जोन घोषित, चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन