Bihar Election 2025: नित्यानंद राय से चौथी मुलाकात के बाद चिराग नरम, बोले- जल्द होगा सीट बंटवारे का ऐलान

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :10 Oct 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
chirag paswan with nityanand| After meeting Nityanand Rai, Chirag Paswan said that seat sharing will be announced soon.

चिराग पासवान से मिले नित्यानंद राय

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे की कवायद लगभग अंतिम दौर में पहुंच गई है. चिराग पासवान और नित्यानंद राय के बीच लगातार बैठकों के बाद अब माहौल सकारात्मक दिख रहा है. चिराग ने मीडिया से बातचीत में कहा- जल्द ही सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा के बाद एनडीए में सीट बंटवारे की गहमागहमी तेज हो गई है. शुक्रवार को इस सिलसिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय चौथी बार फिर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की. दिल्ली स्थित चिराग के आवास पर करीब आधे घंटे तक चली इस अहम बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

बहुत जल्द सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी- चिराग पासवान

बैठक के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा, “गठबंधन के भीतर सम्मानजनक और सकारात्मक माहौल में बातचीत चल रही है. बहुत जल्द सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा की जाएगी.” चिराग के इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में यह अटकलें तेज हैं कि भाजपा और लोजपा (रामविलास) के बीच अब सहमति लगभग बन चुकी है.

पिछले 24 घंटे में नित्यानंद-चिराग की चौथी मुलाकात

पिछले 24 घंटे में यह नित्यानंद राय और चिराग पासवान की चौथी मुलाकात थी. बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने चिराग को मनाने की जिम्मेदारी खुद नित्यानंद राय को सौंपी थी. गुरुवार को भी राय दो बार चिराग के आवास पहुंचे थे, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही थी. बाद में देर शाम भाजपा के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए और तीनों नेताओं के बीच लगभग 25 मिनट तक चर्चा चली.

चिराग की मांग पर बीजेपी की सहमति!

सूत्रों का कहना है कि अब तस्वीर साफ होती दिख रही है. भाजपा ने चिराग की कुछ प्रमुख मांगों को मानने पर सहमति जताई है. लोजपा (रामविलास) को उसके प्रभाव वाले इलाकों- हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, वैशाली और खगड़िया में पर्याप्त सीटें मिलने की संभावना है. वहीं भाजपा को उम्मीद है कि एनडीए के भीतर यह विवाद अब समाप्त हो जाएगा और गठबंधन चुनाव से पहले एकजुट होकर मैदान में उतरेगा.

Also Read: चिराग ने घटाई सीट डिमांड! BJP ने थमाया राज्यसभा और MLC का ऑफर, लेकिन फिर भी क्यों नहीं बन रही बात?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन