Bihar Chunav 2025: बिहार के दो जिलों में पीएम मोदी की रैली, पप्पू यादव के पूर्णिया में अमित शाह करेंगे रोड शो

Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Nov 2025 9:30 AM

विज्ञापन

पीएम मोदी और अमित शाह की बिहार में रैली

Bihar Chunav 2025: बिहार के दो जिलों औरंगाबाद और भभुआ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने वाली है. इसके साथ ही पूर्णिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रोड शो करने वाले हैं. फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद अब सेकंड फेज की वोटिंग के लिये नेताओं ने जोर-शोर लगाना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: 6 नवंबर को फर्स्ट फेज की 121 सीटों के लिये वोटिंग के बाद अब 11 नवंबर को सेकंड फेज की वोटिंग होगी. इसके लिये नेताओं ने जोर-शोर लगाना शुरू कर दिया है. आज 7 नवंबर को बिहार के औरंगाबाद और भभुआ जिले में पीएम मोदी की बड़ी रैली होने वाली है. पीएम मोदी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही पप्पू यादव के पूर्णिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो होने वाला है.

अररिया में राजद पर बोला था हमला

औरंगाबाद और भभुआ में पीएम मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है. इससे पहले 6 नवंबर को मतदान के दिन भी पीएम मोदी की बिहार में रैली थी. प्रधानमंत्री अररिया के फारबिसगंज पहुंचे थे. पीएम ने अपनी जनसभा की शुरुआत मैथिली भाषा में करते हुए कहा था, “मैं यहां नेता बनकर नहीं, आपके परिवार का सदस्य बनकर आया हूं.” उनके इस संबोधन पर भीड़ में जोरदार उत्साह देखने को मिला. इस दौरान उन्होंने आरजेडी पर कटाक्ष भी किया था.

पूर्णिया में अमित शाह का रोड शो खास

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो पप्पू यादव के पूर्णिया में होने वाला है. सीमांचल इलाके में होने वाले अमित शाह के रोड शो को बेहद खास माना जा रहा है. इस तरह से ताबड़तोड़ आज बिहार में सेकंड फेज की वोटिंग के लिये जनसभाएं होने वाली है. जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्सौल में जनसभाएं करेंगे. इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज बिहार में जनसभाएं करने वाले हैं.

6 नवंबर को बगहा में थी अमित शाह की रैली

अमित शाह की बात करें तो, 6 नवंबर को अमित शाह ने बगहा में जनसभा को संबोधित करने के दौरान राजद और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला था. अमित शाह ने कहा था, बिहार में लालू जी ने नरसंहार पर नरसंहार किये. अगर लालू एंड कंपनी बिहार में आ गई तो वे घुसपैठिया घुसाओ बोर्ड बना देंगे. शहाबुद्दीन जिंदाबाद के नारे लालू जी के बेटे लगाते रहे. लेकिन शहाबुद्दीन जैसे बाहुबलियों का राज नहीं आने देंगे. ऐसे में आज अमित शाह सीमांचल दौरे पर आयेंगे.

Also Read: Bihar Chunav 2025: पोलिंग बूथ पर दारोगा को धमकी देने वाले भाई वीरेंद्र जायेंगे जेल? चुनाव आयोग ने लिया ये कड़ा एक्शन

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन