Bihar STF: एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस की कार्रवाई में सरोज कुमार सिंह गिरफ्तार, भारी हथियार और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

Bihar STF: पुलिस सूत्रों के अनुसार सरोज सिंह प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह की हत्या की साजिश रच रहा था. तकनीकी निगरानी के आधार पर एसटीएफ को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली, जिसके बाद मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे पकड़ लिया गया. इस संबंध में मोहिउद्दीननगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Bihar STF, अनुज शर्मा: बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने समस्तीपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एके-47 और इंसास रायफल जैसे सेना स्तर के हथियारों के साथ कुख्यात अपराधी सरोज सिंह को उसके चार सहयोगियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है. सरोज सिंह पूर्व में बिहार पुलिस का सिपाही रह चुका है और वर्तमान में निलंबित चल रहा है. छापेमारी में सेना के स्तर के हथियार और भारी दस्तावेज बरामद हुए हैं.

सरोज कुमार सिंह पर कई गंभीर आरोप

सरोज कुमार सिंह वर्ष 2008 में बिहार पुलिस में आरक्षी के रूप में नियुक्त हुआ था. जहानाबाद जिले के यातायात थाना में पदस्थापित रहते हुए उस पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के प्रमाण मिले. इसके बाद उसे पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा अनुशासनहीनता और संदेहास्पद आचरण के आधार पर निलंबित कर दिया गया. उसके विरुद्ध मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या की कोशिश, बलवा, आर्म्स एक्ट का उल्लंघन, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं.

छापेमारी में मिले ये हथियार, 22 जाली मुहरें

छापेमारी में एक एके-47 रायफल, 1 मैगजीन , एक इंसास रायफल , एक कारबाइन , .एक 306 बोर रायफल , दुनाली रायफल का बैरल , 145 जिंदा कारतूस, 6 मैगजीन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, ज़मीन के दस्तावेज (अनुमानित मूल्य रुपये 1 करोड़ 10 लाख), दो मोबाइल (एप्पल और सैमसंग) और 22 जाली मुहरें बरामद की गई.

इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा

गिरफ्तार अपराधियों के नाम और पता

  • सरोज कुमार सिंह पिता त्रिपुरारी सिंह, सुल्तानपुर पूरब, थाना मोहद्दीनगर, जिला समस्तीपुर
  • परशुराम सिंह पिता स्व. अनिरुद्ध सिंह, सुल्तानपुर पूरब, थाना मोहद्दीनगर, जिला समस्तीपुर
  • मुन्ना यादव पिता स्व. रामपदार्थ यादव, जलालपुर, थाना मोहनपुर, समस्तीपुर
  • विश्वजीत सिंह पिता परशुराम सिंह, सुल्तानपुर पूरब, थाना मोहद्दीनगर, जिला समस्तीपुर
  • निशांत कुमार राय पिता रामानंद राय, भूथरी, थाना बछवाड़ा, जिला बेगूसराय

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

खास बातें

  • पहली बार कोई निलंबित सिपाही संगठित अपराध गिरोह का सरगना बनकर सामने आया है.
  • सेना स्तर के हथियारों की बरामदगी से गिरोह की घातक क्षमता का पता चलता है.
  • करोड़ों की अवैध संपत्ति के दस्तावेज और नकद राशि मिलने से उसके वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है.
  • दो बड़े अपराधियों की हत्या की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया है.
विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन