.बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, गड्ढा भरवाने का दिया निर्देश

Edited by LILANAND JHA
Updated:
विज्ञापन

सारवां प्रखंड की डहुवा पंचायत के ठाढ़ी गांव पहुंचे सारवां बीडीओ

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड की डहुवा पंचायत अंतर्गत ठाढ़ी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण मंगलवार को बीडीओ रजनीश कुमार ने किया. इस दौरान उन्होंने मुखिया दिवाकर पासवान एवं पंचायत सचिव के साथ केंद्र परिसर का जायजा लिया. जांच के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में मौजूद बड़े गड्ढे को देखते हुए बीडीओ ने उसे तत्काल भरवाने का निर्देश दिया. निर्देश के बाद मुखिया दिवाकर पासवान ने त्वरित पहल करते हुए ट्रैक्टर के माध्यम से मिट्टी गिरवाकर गड्ढे को लगभग भरवा दिया. साथ ही शेष बचे हिस्से को भी दो दिनों के भीतर भरवाने का आश्वासन दिया. मौके पर प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे. इस दौरान केंद्र परिसर की सुरक्षा और बच्चों की सुविधा को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola