पुलिस टीम ने नशा मुक्ति का दिया संदेश, गांवों व स्कूलों तक चलाया जागरूकता अभियान
Edited by ASHISH KUNDAN
Updated:
विज्ञापन
देवघर जिले में 15 व 16 जून को विभिन्न थाना क्षेत्रों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. पुलिस टीमों ने विद्यालयों, ग्रामीण इलाकों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, देवघर. राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थ जागरूकता अभियान 10 जून से 25 जून के तहत देवघर जिले में 15 व 16 जून को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. पुलिस टीमों ने विद्यालयों, ग्रामीण इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया. अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, ग्रामीणों और नागरिकों ने भाग लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया.
अभियान के तहत 16 जून को सदर व मधुपुर अनुमंडल के अंतर्गत नगर थाना, मधुपुर थाना, बुढ़ई थाना, मारगोमुंडा थाना और महिला थाना मधुपुर की पुलिस टीमों ने स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये. विद्यार्थियों व ग्रामीणों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, व आर्थिक दुष्प्रभाव बताये गये. इधर 15 जून को भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार में लोगों की ब्रेथ एनालाईजर के माध्यम से जांच की और नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने का संकल्प दिलाया. इसके अलावा खागा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक किया गया. इधर, मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत पाथरोल चौक में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.हाइलाइटर
॰10 जून से 25 जून तक चलाया जा रहा राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थ जागरूकता अभियान॰विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन
॰मीना बाजार चौक पर ब्रेथ एनालाइजर से की जांच॰पाथरोल चौक सहित ग्रामीण इलाकों में नशा मुक्त जीवन का संकल्प दिलाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










