ePaper

सावधान! फिर सामने आई वॉट्सऐप की बड़ी खामी, कोई भी निकाल सकता है आपका डाटा

Updated at : 11 Jan 2021 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
सावधान! फिर सामने आई वॉट्सऐप की बड़ी खामी, कोई भी निकाल सकता है आपका डाटा

वॉट्सऐप एक बार फिर विवादों में है. एक बार फिर वॉट्सऐप में वहीं समस्या आ गई है जो कुछ समय पहले आई थी. मतलब, फिलहाल आपका वॉट्सऐप ग्रूप और डाटा पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. इसे यूं समझ लें कि, आपकी प्राइवेट चैट को गूगल सर्च से हैक किया जा सकता है.

विज्ञापन

वॉट्सऐप एक बार फिर विवादों में है. एक बार फिर वॉट्सऐप में वहीं समस्या आ गई है जो कुछ समय पहले आई थी. मतलब, फिलहाल आपका वॉट्सऐप ग्रूप और डाटा पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. इसे यूं समझ लें कि, आपकी प्राइवेट चैट को गूगल सर्च से हैक किया जा सकता है. क्योंकि, वॉट्सऐप ग्रुप्स गूगल सर्च में दिख रहा है. इसका मतलब है कि कोई भी शख्स प्राइवेट व्हाट्स ऐप ग्रुप को गूगल सर्च करके ज्वाइन कर सकता हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2019 में वॉट्सऐप ग्रुप गूगल सर्च में दिखने लगे थे, जिसके बाद कई लोगों ने इसकी शिकायत की. इसके बाद कंपनी ने दलील दी और कहा कि अब समस्या ठीक हो चुकी है. लेकिन अब एक बार फिर यही समस्या वॉट्सऐप में देखने को मिल रही है. जिससे यूजर्स परेशान हो गये हैं.

कैसे शेयर होता है डेटा: वॉट्सऐप ग्रुप में आपके चैट और डिटेल कैसे किसी दूसरे के पास जा सकते है इसे ऐसे भी समझा जा सकता है. मान लीजिए आप अपना एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाएं हैं. और कुछ जरूरी डिटेल शेयर कर रहे हैं. लेकिन वॉट्सऐप की खामी के कारण कोई गूगल सर्च कर आपके ग्रुप में एक्सेस कर लेता है, और आपको इसका पता भी नहीं चलता है. एक्सेस करते ही उस अनजान शख्स को आपके ग्रुप की जानकारी समेत कई और चीजों का एक्सेस मिल जाता है.

ऐसी ही खामी 2019 में मिली थी. जिसकी रिपोर्ट भी फेसबुक को की गई थी. जिसके बाद उस समय इस खामी को ठीक कर लिया गया था लेकिन अब एक बार ऐसी ही खामी वॉट्सऐप में देखने को मिल रही है. लेकिन यह मामला काफी गंभीर है.

क्योंकि, वॉट्सऐप पर किसी ऑफिस का या कोई संवेदनशील चीजों को लेकर बनाये गये वॉट्सऐप ग्रुप में कोई भी बाहरी शख्स सेंधमारी किया जा सकता है. कोई भी गूगल सर्च करके ग्रुप ज्वाइन कर सकता है. हालांकि, इस बीच खबरें आ रही है कि, अब एक बार इस तरह की खामी को ठीक कर लिया गया है. और वॉट्सऐप पर आपका डाटा पूरी सुरक्षित है.

Also Read: WhatsApp की नयी पॉलिसी से नाराज यूजर्स को इसलिए पसंद आ रहा Signal और Telegram

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola