Skoda Slavia Monte Carlo के आए 2 नए एक्सक्लूसिव कलर, बिकेंगी सिर्फ 200 यूनिट ही

Skoda Slavia Monte Carlo Edition (Photo: @skodaindia/Instagram)
Skoda Auto India ने Slavia Monte Carlo Edition में शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे नाम के दो नए डुअल-टोन कलर लॉन्च किए हैं. ये रंग सिर्फ 200 यूनिट्स तक सीमित रहेंगे. इसकी कीमत 16.69 लाख रुपये से शुरू होती है.
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी प्रीमियम सेडान स्लाविया मॉन्टे कार्लो वेरिएंट को और भी खास बना दिया है. कंपनी ने अब इसमें दो नए कलर ऑप्शन जोड़ दिए हैं. अब यह कार शिमला ग्रीन (Shimla Green) और स्टील ग्रे (Steel Grey) जैसे नए डुअल-टोन रंगों में भी खरीदी जा सकेगी. हालांकि, ये दोनों नए कलर सभी के लिए नहीं होंगे. कंपनी इनका सिर्फ 200 यूनिट ही बाजार में उतारेगी. यानी यह लिमिटेड एडिशन ऑफर है. खास बात यह है कि ये नए कलर स्लाविया मॉन्टे कार्लो के दोनों ऑटोमैटिक वेरिएंट के साथ उपलब्ध होंगे. इसकी कीमत 16.69 लाख रुपये से 18.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच ही रखी गई है.
View on Instagram
Skoda Slavia Monte Carlo Edition: एक्सटीरियर
Skoda Slavia का Monte Carlo Edition इस सेडान का सबसे टॉप और सबसे प्रीमियम वेरिएंट है. इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग और ज्यादा स्पोर्टी लुक देने के लिए कई कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं. इनमें से कुछ फीचर्स Sportline वेरिएंट में भी देखने को मिलते हैं.
एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें ड्यूल-टोन पेंट स्कीम, ब्लैक-आउट फ्रंट ग्रिल, बंपर, कंपनी के लोगो, ORVMs और 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा फ्रंट फेंडर्स पर Monte Carlo की बैजिंग, स्मोक्ड इफेक्ट वाले टेललैंप्स और ब्लैक बूट-लिप स्पॉइलर इसकी स्पोर्टी अपील को और भी दमदार बना देते हैं.
ये भी पढ़ें: Toyota India का मेगा प्लान, अगले 15 महीनों में आएंगी 4 नई SUV और MPV
Skoda Slavia Monte Carlo Edition: इंटीरियर
पूरी केबिन ऑल-ब्लैक थीम में तैयार की गई है, जिसे रेड एक्सेंट्स और भी स्टाइलिश बनाते हैं. डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले में रेड थीम दी गई है. वहीं रेड-एंड-ब्लैक लेदरेट सीटों पर Monte Carlo की खास ब्रांडिंग देखने को मिलती है. इसके अलावा, Monte Carlo ब्रांडेड स्कफ प्लेट्स, फ्रंट डोर आर्मरेस्ट पर रेड स्टिचिंग और स्पोर्टी मेटल पैडल्स केबिन को प्रीमियम के साथ-साथ दमदार स्पोर्टी फील भी देते हैं.
Skoda Slavia Monte Carlo Edition: इंजन और गियरबॉक्स
यह कार दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है. खास बात यह है कि दोनों इंजन सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ही मिलते हैं.
- 1.0-लीटर TSI 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन 115 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है.
- 1.5-लीटर TSI 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन 150 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
ये भी पढ़ें: Citroen Basalt X Comfort Edition लॉन्च, कम्फर्ट बढ़ाने के लिए कंपनी ने दिए कई नए फीचर्स, जानें कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










