Honda Activa रही सबसे आगे, iQube की भी रिकॉर्ड बिक्री, देखें जून 2026 के 10 बेस्ट-सेलिंग स्कूटर्स

Honda Activa (Photo: honda2wheelersindia.com)
जून 2026 में भारत में स्कूटरों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. इस महीने कुल 6.45 लाख से ज्यादा स्कूटर बिके. सबसे ज्यादा लोगों ने Honda Activa खरीदा, जबकि TVS Jupiter दूसरे नंबर पर रहा. आइए देखते हैं टॉप 10 लिस्ट.
जून 2026 में स्कूटर सेगमेंट ने शानदार रफ्तार पकड़ी है. इस दौरान कुल 6,45,764 स्कूटरों की बिक्री हुई, जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा 4,64,578 यूनिट था. यानी सालाना आधार पर स्कूटरों की बिक्री में 39% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि खरीदारों के बीच स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं जून 2026 की टॉप 10 बेस्ट-सेलिंग स्कूटरों की लिस्ट में किन-किन मॉडलों ने अपनी जगह बनाई.
Activa पहले, Jupiter दूसरे नंबर पर
एक बार फिर Honda Activa ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर का ताज अपने नाम किया है. जून में इसकी 2,18,932 यूनिट्स बिकीं. यह पिछले साल के मुकाबले 19.46% की शानदार बढ़ोतरी है. इतना ही नहीं, अकेले Activa के पास 33.90% मार्केट शेयर है.
TVS Jupiter ने इस बार भी शानदार परफॉर्म करते हुए 1,36,805 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. खास बात यह रही कि इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 26.69% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके साथ ही स्कूटर ने 21.18% मार्केट शेयर अपने नाम किया.
Access 125 की दमदार बिक्री, iQube ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Suzuki Access 125 की डिमांड लगातार मजबूत बनी हुई है. जून में इस स्कूटर की 63,121 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में 22.43% ज्यादा है. यही वजह है कि इसने मार्केट में 9.77% हिस्सेदारी हासिल की है. इस लिस्ट में TVS iQube ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. इसकी 47,331 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 232.29% की जबरदस्त बढ़ोतरी है. ये आंकड़े साफ बताते हैं कि भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की पॉपुलैरिटी अब तेजी से बढ़ रही है.
Chetak ने भी पकड़ी रफ्तार
Bajaj Chetak की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. जून में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 40,376 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 126.02% की शानदार सालाना बढ़त (YoY) है. इतना ही नहीं, इसने 6.25% मार्केट शेयर भी अपने नाम किया है.
स्पोर्टी स्कूटर सेगमेंट में TVS Ntorq और Honda Dio का दबदबा
जून में TVS Ntorq की 37,762 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 65.46% की शानदार बढ़ोतरी है. वहीं, Honda Dio ने भी शानदार परफॉर्म करते हुए 31,459 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और 29.58% की ग्रोथ हासिल की. अपने स्पोर्टी लुक, फीचर्स और यूथ-फ्रेंडली डिजाइन की वजह से ये दोनों स्कूटर यंग जनरेशन की पसंद बने हुए हैं.
Ather Rizta और Yamaha RayZR भी रहे आगे
Ather Rizta की डिमांड में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. जून में इसकी 24,742 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर 96.94% की शानदार ग्रोथ है. वहीं, Yamaha RayZR भी पीछे नहीं रही. इसकी 22,782 यूनिट्स बिकीं, जो 59.60% की बढ़ोतरी को दिखाती है.
Suzuki Burgman ने पूरी की लिस्ट
टॉप-10 की लिस्ट में आखिरी जगह Suzuki Burgman ने बनाई. जून में इसकी 22,454 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में 42.72% ज्यादा है.
देखें लिस्ट
| स्कूटर मॉडल | जून 2026 की बिक्री (यूनिट्स) | जून 2025 की बिक्री (यूनिट्स) | सालाना बढ़ोतरी (YoY %) |
| Honda Activa | 2,18,932 | 1,83,265 | 19.46% |
| TVS Jupiter | 1,36,805 | 1,07,980 | 26.69% |
| Suzuki Access 125 | 63,121 | 51,555 | 22.43% |
| TVS iQube | 47,331 | 14,244 | 232.29% |
| Bajaj Chetak | 40,376 | 17,864 | 126.02% |
| TVS Ntorq | 37,762 | 22,822 | 65.46% |
| Honda Dio | 31,459 | 24,278 | 29.58% |
| Ather Rizta | 24,742 | 12,563 | 96.94% |
| Yamaha RayZR | 22,782 | 14,274 | 59.60% |
| Suzuki Burgman | 22,454 | 15,733 | 42.72% |
| कुल बिक्री | 6,45,764 | 4,64,578 | 39.00% |
ये भी पढ़ें: Hero Splendor से लेकर TVS iQube तक... जून 2026 में किसकी कितनी हुई बिक्री? देखें टॉप 10 लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










