2 लाख रुपए डाउन पेमेंट देकर Mahindra Scorpio N खरीदने पर कितनी बनेगी EMI? जानें डिटेल्स

Mahindra Scorpio Neo (Image: Mahindra)
महिंद्रा स्कॉर्पियो नियो की रॉयल फील के साथ इसे घर लाएं. मात्र 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर इस शानदार SUV को अपना बनाएं. जानें आपकी महीने की EMI कितनी होगी और इसकी खासियत.
इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में महिंद्रा कंपनी की कारों का जबरदस्त क्रेज है. खासकर जब बात Mahidra Scorpio Neo SUV की आती है, तब एक रॉयल वाली फीलिंग दिमाग में आती है. यही वजह है कि इस कार का ब्लैक एडीशन ज्यादातर नेताओं की पहली पसंद भी है. यदि आपको भी इस शानदार स्कॉर्पियो को घर लाना है और उसके लिए एक बार में बजट नहीं बन रहा है, तो टेंशन लेने की कोई बात नहीं है. इसे 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर भी घर ला सकते हैं. अब इसके बाद महीने की EMI कितनी बनेगी, इसकी जानकारी हम इस आर्टिकल में आपको देंगे. इसके अलावा महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की खासियत और फीचर्स के बारे में भी बताएंगे.
Mahindra Scorpio Neo: कीमत और फाइनेंस प्लान
महिंद्रा स्कॉर्पियो नियो एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13,99,000 (Z2 Diesel) रुपये है. इसके अलावा बेस मॉडल (Z2 Petrol-E) की कीमत 13,49,000 रुपये है. यदि आप 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर इस शानदार एसयूवी को घर लाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको बाकी बचे रकम को लोन के रूप में लेना होगा. उसके बाद फाइनेंशियल बैंक आपको अपने ब्याज रेट और प्लान के हिसाब से लोन ऑफर करेगी, उसी हिसाब से मंथली EMI देनी पड़ेगी.
2 लाख डाउन पेमेंट के बाद EMI कितनी होगी?
कार देखो के अनुसार, Mahindra Scorpio Neo (Z2-E Petrol) की दिल्ली में ऑन रोड प्राइस 15,78,633 रुपये होगी. इस कीमत पर आप 2 लाख डाउन पेमेंट करते हैं, तो उसके बाद बचे हुए 13,78,633 रुपये को कार लोन के रूप में लेना होगा. यदि फाइनेंशियल बैंक यह लोन 8 पर्सेंट ब्याज दर पर 5 साल यानि 60 महीने के लिए ऑफर करती है, तो महीने की EMI 27,954 रुपये होगी. इसके अलावा 6 साल का प्लान लेते हैं तो अमाउंट घटकर 24,172 रुपये और 7 साल पर 21,488 रुपये हो जाएगी.
ये भी पढ़ें:महंगी हुईं Mahindra की ये कारें, लेकिन इन मॉडल्स की कीमतें अब भी जस की तस
किसके लिए बजट में फिट बैठेगी यह कार?
फाइनेंस प्लान के हिसाब से हर महीने लगातार 5, 6 या 7 साल तक 20 हजार से अधिक रुपये EMI के रूप में जमा हर किसी के लिए आसान नहीं है. इस अमाउंट को भरने के लिए आपकी महीने की सैलरी कम से कम 60 या 70 हजार रुपये से ज्यादा होनी चाहिए. इएमआई के देने के अलावा और भी कई सारे खर्चे आपके डेली-लाइफ में होते हैं ऐसे में बजट के हिसाब से ही लोन लेना सही विकल्प है.
Mahindra Scorpio Neo की खासियत क्या है?
महिंद्रा स्कॉर्पियो नियो एसयूवी की सबसे खास बात इसका दमदार परफॉर्मेंस है. इसमें 2.2 लिटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है. 2.0 लीटर वाला इंजन 203 hp पावर और 370 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होता है. वहीं, 2.2 लीटर mHawk इंजन लो वेरिएंट में 132 hp पावर और 300 nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि हाई वेरिएंट में यह बढ़कर 170 hp और 375 nm हो जाता है. इसके अलावा लेवल-2 ADAS, 10.25 इंच डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: Mahindra Bolero Neo हुई महंगी, खरीदने से पहले जान लें किस वेरिएंट पर कितना बढ़ा दाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










