बार-बार नहीं करना पड़ेगा चार्ज, 500km से ज्यादा रेंज के साथ आती हैं ये 3 धांसू इलेक्ट्रिक कार

Updated:
विज्ञापन
500km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें (Image: Tata, mahindra & Hyundai)

500km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें (Image: Tata, mahindra & Hyundai)

इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच, बार-बार चार्जिंग की झंझट से बचना चाहते हैं? हम आपके लिए लाए हैं 500km से ज़्यादा रेंज वाली 3 टॉप इलेक्ट्रिक कारें, जो दमदार परफॉरमेंस और शानदार फीचर्स के साथ आती हैं.

विज्ञापन

देश में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. बड़ी-बड़ी पॉपुलर कंपनियां भी अब ईवी पर तेजी से काम कर रही हैं. यदि हाल ही में आपने भी कोई एलेक्ट्रिक कार लेने का मन बनाया है और बार-बार चार्जिंग के झंझट नहीं चाहिए, तो हम आपके लिए इस आर्टिकल में 3 धांसू ऑप्शन लेकर आए हैं. इन सभी का मार्केट में जबरदस्त क्रेज हैं और इसके पीछे की वजह इनका दमदार रेंज है. आइए हम आपको इनकी कीमत, रेंज और खासियत के बारे में जानकारी देते हैं, जिससे खरीदने में आपको मदद मिल सकती है.

Mahindra BE6 

सूची में पहले नंबर की चर्चित इलेक्ट्रिक कार Mahindra BE6 को रखा है, जो आपके लिए एक बढ़िया चॉइस हो सकती है. इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और स्टालिश लुक आपका दिल जीत सकता है. इस ईवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 18,90,000 रुपये है. यह कार बेस मॉडल में 59kWh कैपिसिटी वाली बैटरी पैक के साथ आती है. इसकी खास बात यह है कि सिर्फ 6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें 175kW का चार्जर ऑप्शन मिलता है, जिससे सिर्फ 20 मिनट में 20 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा इस कार में 7 एयरबैग्स मिलते हैं. साथ ही, लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स लगे हैं, जो सुरक्षा के लिए बेहतर माना जाता है.

Tata Harrier EV

दूसरे नंबर पर टाटा हैरियर ईवी का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 21.69 लाख रुपये है. हालांकि, यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा बीई6 की तुलना में महंगी है. इसके बेस मॉडल एडवेंचर 65 में एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स मिलते हैं. इसमें अल्ट्रा ग्राइड सस्पेंशन, R18 अलॉय व्हील्स, 6 एयरबैग्स, 26.03 सिनेमैटिक टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम, 26.03 cm डिजिटल कॉकपिट, 45W फास्ट यूएसबी चार्जर, क्रूज कंट्रोल और मल्टी ड्राइव मोड के साथ कई सारे फीचर्स मिलते हैं. इस गाड़ी के 65kWh बैटरी पैक के साथ ARAI माइलेज 530 km है. फास्ट डीसी चार्जर से सिर्फ 25 मिनट में इसे 20 से 80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है. वहीं, एसी से 0 से 100 पर्सेंट चार्ज होने में 9 घंटे का समय लगता है.

Hyundai Ioniq 5

लिस्ट में तीसरे नंबर पर हुंडई कंपनी की एसयूवी Hyundai Ioniq 5 का नाम आता है, जिसका रेंज कंपनी की वेबसाइट पर 690 किलोमीटर है. इसमें 84kWh का बैटरी लगी है. इस इलेक्ट्रिक कार में कंपनी ने फीचर्स की बौछार की है. इसमें पारामेट्रिक पिक्सल LED हैंडलैंप, पारामेट्रिक पिक्सल LED टेललैंप, ऑटो फ्लश डोर हैंडल, एयरो अलॉय व्हील्स, विजन रुफ, 31.24 cm ccNC नेविगेशन सिस्टम, BOS प्रीमियम साउंड सिस्टम (8 स्पीकर), लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट-व्यू मॉनिटर, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग और पोर्टेबल चार्जिंग केबल जैसे फीचर्स मिलेंगे.

ये भी पढ़ें:डिलीवरी के अगले ही दिन ओनर ने Tata Sierra.ev को उतार दिया रेत पर, फिर की ड्रिफ्ट और ऑफ-रोडिंग


विज्ञापन
Shivansh Shekhar

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola