महंगी हुईं Mahindra की ये कारें, लेकिन इन मॉडल्स की कीमतें अब भी जस की तस

Updated:
विज्ञापन
Mahindra Thar Roxx (Image Credit: Mahindra)

Mahindra Thar Roxx (Image Credit: Mahindra)

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए कई लोकप्रिय कार मॉडलों की कीमतों में 2.7% की बढ़ोतरी की है. हालांकि, कुछ इलेक्ट्रिक मॉडलों की कीमतें स्थिर रखी गई हैं, जिससे खरीदारों को राहत मिली है. यह जानना महत्वपूर्ण है कि कौन सी गाड़ियां महंगी हुई हैं और कौन सी पहले की तरह ही उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

देश की पॉपुलर वाहन निर्मात कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने बीते दिन अपनी चुनिंदा कारों और एसयूवी की कीमतों में 2.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी की है. अचानक इन गाड़ियों की कीमतों में हुई इजाफा के पीछे मेन रीजन कंपनी ने कमोडिटी लागत में बढ़ोतरी बताया है. इस साल महिंद्रा ने दूसरी बार अपनी कारों के दाम बढ़ाए हैं. हालांकि, बढ़े दामों का असर कुछ कारों पर देखने को नहीं मिलेगा, जबकि अन्य आइसीई (ICE) मॉडल और फ्लैगशिप एलेक्ट्रिक एसयूवी (XE 9S) के प्राइसों को बढ़ाया है. 

महिंद्रा की इन गाड़ियों के बढ़े दाम 

आपको यह जानकर हैरानी होगी, कि महिंद्रा की ओर से लगभग ऑल पेट्रोल और डीजल बेस्ड कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. इसमें Bolero रेंज पर नजर डालें तो इसके सबसे बेस वेरिएंट के दाम में 49 हजार रुपए का इजाफा हुए है. इतना ही नहीं, कंपनी की मोस्ट पॉपुलर ऑफ रोड एसयूवी Thar (3 डोर) और Thar Roxx की कीमतों को भी बढ़ा दिया है. ऐसे में अब थार 3 डोर की स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 10.32 लाख और थार रॉक्स की कीमत 12.52 लाख रुपए हो गई है. Scorpio Classic और XUV 7X0 भी पहले से महंगे हुए हैं. वहीं, इलेक्ट्रिक सेगमेंट में केवल XEV 9S की कीमत बढ़ी है. इस फ्लैगशिप SUV की कीमत में 70 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

इन गाड़ियों की कीमत जस की तस 

ग्राहकों के लिए राहत बड़ी खबर यह है कि महिंद्रा ने XEV 9S को छोड़कर बाकी किसी इलेक्ट्रिक कारों के दाम नहीं बढ़ाए हैं. इस सूची में XUV 9XO EV, BE6 और XEV 9E का नाम शामिल है. ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां अभी भी मार्केट में ओल्ड कीमतों पर ही बिक रही हैं. ईवी कारों के दामों में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लेकर महिंद्रा ने अपने खरीददारों को बड़ी राहत दी है. इसका प्रभाव ईवी की बिक्री पर देखने को मिल सकता है. 

मॉडलनई कीमत (₹ लाख)पुरानी कीमत (₹ लाख)
XUV 3XO7.79 – 15.047.54 – 14.89
Bolero8.49 – 9.998.00 – 9.91
Bolero Neo*8.99 – 12.498.85 – 12.00
Thar (3-door)10.32 – 18.0010.00 – 17.63
Thar Roxx12.52 – 23.5312.40 – 22.82
Scorpio Classic13.37 – 17.4013.00 – 17.00
Scorpio N13.49 – 24.9513.49 – 24.95
XUV 7XO13.99 – 25.7913.66 – 24.92
XUV 3XO EV13.89 – 14.9613.89 – 14.96
BE 618.90 – 26.9018.90 – 26.90
XEV 9S20.65 – 29.9519.95 – 29.45
XEV 9e21.90 – 30.5021.90 – 30.50

आने वाली Scorpio N Facelift पर नजर 

भले ही कंपनी ने अपने डीजल और पेट्रोल वेरिएंट कारों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन इसी बीच Mahindra Scorpio N का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द लॉन्च हो रही है. ऐसे में सबकी नजरें इस बात पर होगी, कि महिंद्रा इस कार की कीमतें क्या रखती है. इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. इसके एक्सटिरीयर डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स और पावरट्रेन में भी बदलाव होने की संभावना है. इसमें लेवल-2 ADAS और 4*4 ड्राइव सिस्टम जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे. केबिन पहले से अधिक प्रीमियम और मॉडर्न हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Kia India की बिक्री में जोरदार उछाल, जून में दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री, 19% की बढ़त


विज्ञापन
Shivansh Shekhar

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola