अब Volvo कार खरीदना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने सभी मॉडल्स के बढ़ाए दाम

Updated:
विज्ञापन

1 मई से बढ़ जाएंगे वोल्वो के सभी मॉडल्स के दाम / फोटो- वोल्वो

Volvo कार इंडिया 1 मई 2026 से अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. ऐसे में अगर आप वोल्वो की कार खरीदना चाहते हैं, तो अभी बुकिंग कर मौजूदा कीमत का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Volvo कार इंडिया ने अपनी पूरी लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है. यह बढ़ोतरी 1 मई 2026 से लागू होगी और कीमतों में अधिकतम ₹1 लाख तक का इजाफा किया जाएगा. यह फैसला बढ़ती लागत के चलते लिया गया है, जिसके कारण Audi, Mercedes-Benz और BMW जैसे अन्य लग्जरी ब्रांड्स भी हाल ही में अपने दाम बढ़ा चुके हैं.

भारत में वोल्वो की लाइनअप

वोल्वो की भारत में पोर्टफोलियो में चार प्रमुख मॉडल शामिल हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक EX30 और EC40 के साथ-साथ इंटरनल कंबशन इंजन वाले XC60 और XC90 SUV शामिल हैं. हालांकि, कंपनी ने हर मॉडल के लिए अलग-अलग कीमत बढ़ोतरी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सभी वेरिएंट्स पर अधिकतम ₹1 लाख (एक्स-शोरूम) तक की बढ़ोतरी तय की गई है.

नई कीमतें 1 मई से बुकिंग और डिलीवरी दोनों पर लागू होंगी, जिससे संभावित ग्राहकों के पास मौजूदा कीमत पर गाड़ी खरीदने का एक अच्छा मौका है.

कीमत बढ़ाने की वजह

स्वीडिश ऑटोमेकर के अनुसार, ग्लोबल सप्लाई चेन की लगातार समस्याएं और विदेशी मुद्रा के बदलते दाम इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे का कारण हैं. इसके अलावा, वेस्ट एशिया में जारी तनाव, खासकर Strait of Hormuz में टैंकर ट्रैफिक में बाधा के चलते रॉ मेटेरियल महंगा हो गये हैं. इसका सीधा असर गाड़ियों के बनाने की लागत पर पड़ा है.

नेटवर्क और मार्केट पकड़

वोल्वो कार इंडिया देशभर में 23 शोरूम और 25 सर्विस सेंटर के साथ मौजूद है. कंपनी तेजी से बढ़ते लग्जरी कार सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दे रही है.

यह भी पढ़ें: Nexa की सबसे सस्ती कार Ignis को Maruti Suzuki ने चुपचाप क्यों बंद कर दिया?

यह भी पढ़ें: SUV मार्केट में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कैसे बनी Maruti Suzuki Dzire ?

सिंगल चार्ज में 926Km चलेगी Mercedes-Benz की नयी गाड़ी, मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola