VIRAL: नयी कार बार-बार हो रही थी बंद, ढोल-नगाड़ों के साथ गधों से खिंचवाकर शोरूम ले गया नाराज मालिक

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 May 2023 9:54 AM

विज्ञापन

नयी कार में कुछ ही दिन में तकनीकी खामी आ गई और यह अपने आप बार-बार बंद होने लगी. कार के मालिक का कहना है कि उसने इसकी जानकारी शोरूम प्रबंधन को भी दी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. इस पर वह अनूठा विरोध दर्शाने के लिए लाखों की इस कार को गधों से खिंचवाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ शोरूम लेकर पहुंच गये.

विज्ञापन

Viral Video: राजस्थान के उदयपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक नयी कार को गधों से खिंचवाने का है. दरअसल, उदयपुर के सुंदरवास क्षेत्र निवासी शंकरलाल ने दो महीने पहले अपने नजदीकी शोरूम से 18 लाख रुपये में एक एसयूवी कार खरीदी. इसका अभी रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं आया है.

कुछ ही दिन में नयी कार में आयी खराबी

नयी कार में कुछ ही दिन में तकनीकी खामी आ गई और यह अपने आप बार-बार बंद होने लगी. कार के मालिक का कहना है कि उसने इसकी जानकारी शोरूम प्रबंधन को भी दी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. इस पर वह अनूठा विरोध दर्शाने के लिए लाखों की इस कार को गधों से खिंचवाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ शोरूम लेकर पहुंच गये.

एसी से लेकर गियर तक में गड़बड़ी

‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में छपी रिपोर्ट के अनुसार, सुंदरवास निवासी राजकुमार गायरी ने बताया- मेरे चाचा शंकरलाल के नाम से स्थानीय शोरूम से 22 फरवरी को नयी कार खरीदी थी. गाड़ी ज्यादातर मैं ही चलाता हूं. कार खरीदने के 15 दिन बाद ही एसी में बदबू महसूस होने लगी. कूलिंग भी सही नहीं थी. फिर एक माह बाद गियर लगाने में दिक्कत होने लगी. गियर इतने टाइट थे कि चलाते समय बहुत दिक्कत हो रही थी. एक बार एक्सीडेंट होते-होते बचा.

Also Read: VIRAL VIDEO: साइकिल के पहिये हमेशा गोल ही हों, यह जरूरी नहीं; यकीन न हो तो देखें वीडियो कार ने बीच रास्ते में दिया धोखा

उन्होंने बताया- विंडो स्विच में भी तकनीकी खराबी थी. 3 दिन पहले तो हालत यह हो गई कि हम कार लेकर एक शादी में गये. शादी अटेंड करके लौटते समय कार स्टार्ट नहीं हुई. कंपनी में फोन किया तो वे बोले- बैट्री डाउन हो गई होगी. कार को ज्यादा चलाएंगे तो चार्ज हो जाएगी. राजकुमार आगे बताते हैं- हमने कार खूब चलायी, लेकिन बार बार धक्के मारने की नौबत आने से परेशान हो गए.

इसलिए गधों से खिंचवाई कार

राजकुमार गायरी ने बताया- कंपनी वाले भी नहीं सुन रहे थे, इसलिए हमने ढोल-नगाड़ों के साथ गधों से कार खिंचवाते हुए शोरूम लाने का निर्णय लिया. कार फिलहाल शोरूम में है, जहां से कार मालिक को कार रिपेयर कर वापस देने को कहा गया है. वहीं, कार मालिक ने दूसरी कार दिये जाने की मांग की है.

Also Read: Viral Video: बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है? आप भी देखें वीडियो और मजे लें शोरूमवालों का क्या कहना है?

दूसरी ओर, शोरूम के मालिक बिरकत सिंह ने बताया- कार पर 3 साल की वारंटी है. इसमें शर्त है कि कार का बाहर से कोई काम या मोडिफिकेशन नहीं कराएं. इन्होंने कार का बाहर से कुछ काम कराया है. इस वजह से हो सकता है तकनीकी खराबी आयी हो. यह बात कार मालिक ने खुद कबूली है. अगर बाहर से कुछ काम नहीं कराते, तो हम वारंटी की शर्त के अनुसार कार को ठीक करते.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola