ePaper

VIRAL VIDEO: साइकिल के पहिये हमेशा गोल ही हों, यह जरूरी नहीं; यकीन न हो तो देखें वीडियो

Updated at : 01 May 2023 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
VIRAL VIDEO: साइकिल के पहिये हमेशा गोल ही हों, यह जरूरी नहीं; यकीन न हो तो देखें वीडियो

Viral Video of Square Wheel BiCycle इंटरनेट की दुनिया में एक वीडियो वारयल हो रहा है जिसमें एक बंदा साइकिल चला रहा है जिसके पहिए चौकोर हैं. जी हां, साइकिल चलाना तक तो ठीक है लेकिन इस साइकिल के पहिये गोल होने के बजाय चौकोर हैं.

विज्ञापन

Square Wheel BiCycle Viral Video: सूरज, चंद्रमा, रोटी, पहिया… ऐसी कई चीजें हैं जिनका नाम आते ही हम उनकी छवि अपने मन में बना लेते हैं कि ये तो गोल ही होंगे. लेकिन यह खबर पढ़कर कम से कम पहिये को लेकर आपकी धारणा बदल जाएगी कि यह हमेशा गोल ही होता है. दरअसल, इंटरनेट की दुनिया में एक वीडियो वारयल हो रहा है जिसमें एक बंदा साइकिल चला रहा है जिसके पहिए चौकोर हैं. जी हां, साइकिल चलाना तक तो ठीक है लेकिन इस साइकिल के पहिये गोल होने के बजाय चौकोर हैं.

चलती कैसे है यह साइकिल?

अगर पहिया चौकोर है तो साइकिल चलेगी कैसे? जाहिर है आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा. अब हम आपको बताते हैं कि इस अजब-गजब साइकिल के पहिये नहीं घूमते. इस साइकिल के पहियों के ऊपर रबड़ चढ़ी हुई है. जब राइडर पेडल मारता है तो उसकी रबड़ घूमती है और इसी से यह साइकिल चलती है.

Also Read: Viral Video: बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है? आप भी देखें वीडियो और मजे लें

साइकिल बनानेवाले की तारीफ

साइकिल में चौकोर पहिये को छोड़ दें, तो इसके बाकी पार्ट्स, जैसे- हैंडल, पेडल आदि सामान्य साइकिल की तरह ही काम कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो पर अब तक 41.8k लाइक्स हो चुके हैं. यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. चौकोर पहियेवाली साइकिल के मजे लेने के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं. कमेंट में साइकिल बनानेवाले की तारीफ भी हो रही है.

Also Read: Heavy Driver Viral Video: हेवी ड्राइवर का यह वीडियो देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी!
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola