Heavy Driver Viral Video: हेवी ड्राइवर का यह वीडियो देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी!
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Dec 2022 6:29 PM
Viral Video - इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरे और खतरनाक पुल से एक ट्रक नदी पार कर रहा है. यह वीडियो आपकी सांसें थाम देगा. जितनी देर यह वीडियो चलता है, उतनी देर के लिए देखनेवाले के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
Heavy Driver Viral Video: इंटरनेट पर कब और क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है और इसमें एक ट्रक ड्राइवर हेवी ड्राइवर का रोल प्ले कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरे और खतरनाक पुल से एक ट्रक नदी पार कर रहा है. यह वीडियो आपकी सांसें थाम देगा. जितनी देर यह वीडियो चलता है, उतनी देर के लिए देखनेवाले के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस वीडियो में ट्रक ड्राइवर का कारनामा सच में हैरान कर देता है. यूं तो यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन एक बार फिर यह तेजी से वायरल हो चला है.
Master Driver pic.twitter.com/wkEBLc4wDd
— Figen (@TheFigen_) December 26, 2022
आपको बता दें कि इन दिनों हेवी ड्राइवर बड़े ट्रेंड में है. कोई मुश्किल और संकरी जगह में कार पार्क करता दिखता है, तो कोई दुर्गम पहाड़ी रास्ते में गाड़ी को यू-टर्न कराता है. ऐसे में यह वायरल वीडियो देखकर आप भी मान जाएंगे कि पतले से पुल से ट्रक पार करा रहा ड्राइवर कितना हेवी ड्राइवर है. वैसे तो कई लोग ऐसे भी हैं, जो सड़कों पर, तंग गलियों में, खतरनाक अंदाज में गाड़ी मोड़ते हुए, लहराते हुए देखनेवाले के होश उड़ा देते हैं. ऐसे लोगों के गाड़ी चलाने का अंदाज बड़ा खतरनाक होता है, जिसे देख किसी का भी कलेजा मुंह को आ जाएगा.
Also Read: Viral Video: बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है? आप भी देखें वीडियो और मजे लेंइस वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. हेवी ड्राइवर बनने के चक्कर में लोग अपनी छोटी सी गलती या चूक के चलते बड़ी घटना के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में इसमें खतरे भी बहुत हैं. इसलिए पाठकों को हमारी सलाह है कि आप ऐसे खतरनाक स्टंट न दोहराएं. क्योंकि इसमें छोटी सी गलती या चूक के चलते बड़ी घटना के शिकार होने का भी खतरा है. हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें शुरुआत में लगता है कि अगले पल ट्रक नदी में न गिर जाए. लेकिन अगले ही पल यह देखने को मिलता है कि ट्रक ड्राइवर बड़ी आसानी से खतरनाक पुल पार कर लेता है. बहरहाल, आप वीडियो देखें और आनंद लें.
Also Read: VIDEO: 10 रुपये में लगवाएं पुण्य की डुबकी! देसी स्टार्टअप का आइडिया हुआ VIRALप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










