ePaper

Viral Video: बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है? आप भी देखें वीडियो और मजे लें

Updated at : 26 Dec 2022 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video: बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है? आप भी देखें वीडियो और मजे लें

Bullet Cycle Bike - सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में हमें एक शख्स बुलेट चलाता नजर आ रहा है, जिसे वह पैडल मारकर चला रहा है. यह ठीक उसी तरह है, जैसे हम साइकिल को पैडल मारकर चलाते हैं. दरअसल, एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी बुलेट तैयार की है, जिसे चलाने के लिए पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती है.

विज्ञापन

Viral Video Today: हम भारतीय लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज में छोटे-मोटे जुगाड़ लगाते रहते हैं. लेकिन कभी-कभार कोई ऐसा जुगाड़ कर देता है, जो देखनेवालों को हैरान कर देता है. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसे देखकर हंसी भी छूटती है और हैरानी भी होती है. दरअसल, एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी बुलेट तैयार की है, जिसे चलाने के लिए पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती है.

Viral Video में क्या है?

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में हमें एक शख्स बुलेट चलाता नजर आ रहा है, जिसे वह पैडल मारकर चला रहा है. यह ठीक उसी तरह है, जैसे हम साइकिल को पैडल मारकर चलाते हैं. वीडियाे को गौर से देखने पर पता चलता है कि यह शख्स जो दोपहिया वाहन चला रहा है, उसका ऊपरी हिस्सा बुलेट का है, लेकिन नीचे का और बीच हिस्सा साइकिल का है.

Also Read: Guinness World Record: महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें VIRAL VIDEO बुलेट साइकिल कैसे हुई तैयार?

वायरल वीडियो में नजर आ रहा शख्स जो बुलेट साइकिल चला रहा है, वह जुगाड़ तकनीक से बनायी गई है. साधारण साइकिल और बुलेट मोटरसाइकिल के पुर्जों को मिलाकर यह अनोखी बुलेट साइकिल तैयार की गई है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Prince Raj नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि लगभग 10 लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किया है. वहीं, इसपर मजे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं. किसी का कहना है कि भाई ने तो कमाल कर दिया. वहीं, कोई कह रहा है कि बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है?

Also Read: VIRAL VIDEO : उड़ते प्लेन में पायलट की कविता सुनकर यात्री हुए लोटपोट, आप भी देखें और मजे लें
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola