ePaper

Audi ने दिखाया नयी RS5 का टीजर, सोशल मीडिया पर पूरी कार आ गई, देखिए VIRAL PICS

Updated at : 18 Feb 2026 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
Audi RS5

ऑडी आरएस5

Audi RS5 के लॉन्च से पहले ही लीक इमेजेस ने नई Audi RS5 की पूरी झलक पहले ही दिखा दी है. इन इमेज में कार का ज्यादा आक्रामक और चौड़ा डिजाइन साफ नजर आता है. यह RS4 की जगह लेगी और 2.9 लीटर ट्विन टर्बो V6 प्लग इन हाइब्रिड सेटअप के साथ 600hp से ज्यादा पावर दे सकती है. नई RS5 BMW M3 और Mercedes AMG C63 को सीधी टक्कर देने की तैयारी में है.

विज्ञापन

Audi अपनी नई जेनरेशन RS5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने माहौल बनाने के लिए एक डार्क और सस्पेंस से भरा टीजर वीडियो भी जारी किया, लेकिन इंटरनेट ने सस्पेंस ज्यादा देर टिकने नहीं दिया. ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही RS5 की क्लियर इमेज सोशल मीडिया पर सामने आ गई है. अब यह लगभग तय है कि नई RS5, RS4 की जगह लेगी और सीधे BMW M3 को टक्कर देगी.

लुक में ज्यादा एग्रेसिव और मस्कुलर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई RS5 इस बार सेडान और Avant (वैगन) दोनों बॉडी स्टाइल में आने वाली है. इस अपकमिंग मॉडल को A5 के बेस पर तैयार किया गया है, लेकिन RS स्पेशल बॉडी किट इसे बिल्कुल अलग पहचान देती है. कार पहले से ज्यादा लंबी, चौड़ी और नीचे बैठी हुई नजर आती है. इसका 2,900mm व्हीलबेस बरकरार रखा गया है.

सामने की तरफ बड़ा सिंगलफ्रेम ग्रिल और बड़े एयर इंटेक्स दिए गए हैं. चौड़े फेंडर्स और उभरे हुए शोल्डर इसे क्लासिक Audi Quattro जैसा स्पोर्टी अंदाज देते हैं. वहीं, पीछे की ओर बड़ा डिफ्यूजर, डुअल ओवल एग्जॉस्ट और F1 स्टाइल ब्रेक लाइट इसे रेसिंग कार जैसा लुक देते हैं. सेडान में लिप स्पॉइलर मिलेगा, जबकि Avant वर्जन में रूफ स्पॉइलर जोड़ा गया है. कार्बन फाइबर या ग्लॉसी ब्लैक ट्रिम का ऑप्शन भी मिल सकता है.

Rs5 सेडान वायरल इमेज

केबिन में RS टच और हाई-टेक फीचर्स

इंटीरियर में Audi Sport का सिग्नेचर अंदाज देखने को मिलेगा. केबिन में Alcantara फिनिश, स्टीयरिंग पर लाल बटन और जगह-जगह RS बैजिंग दी गई है.

डिजिटल टेक्नोलॉजी कि बात करें. तो इसमें 11.9 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.5 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 10.9 इंच की पैसेंजर स्क्रीन मिल सकती है. RS-स्पेशल ग्राफिक्स और स्पोर्टी सीट्स इसे रेसिंग कार जैसा फील देगी.

Rs5 avant वायरल इमेज

हाइब्रिड पावर के साथ जबरदस्त ताकत

Audi ने कन्फर्म किया है, कि नई RS5 में प्लग इन हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. इसमें 2.9 लीटर ट्विन टर्बो V6 इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा. कुल पावर 600hp से ज्यादा रहने की उम्मीद है. बेहतर कंट्रोल के लिए सस्पेंशन को स्पोर्टी ट्यून किया गया है और बड़े ब्रेक्स दिए जाएंगे. यह कार PPC प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जो नई A5 और S5 में भी इस्तेमाल हो रहा है.

यहां देखिए टीजर

BMW M3 और AMG से सीधी टक्कर

नई Audi RS5 का मुकाबला BMW M3 और Mercedes AMG C63 जैसे मॉडल्स से होगा. इलेक्ट्रिफाइड परफॉर्मेंस के साथ Audi इस सेगमेंट में नई दिशा देने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: Hyundai Venue क्यों है इतना खास? ये 5 वजहें आपको खरीदने से पहले जाननी चाहिए

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola