Tata Sierra Diesel का टॉप वेरिएंट: जानें ₹21.29 लाख में कौन-कौन से मिलते हैं फीचर्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 24 Mar 2026 12:38 PM
टाटा सिएरा (Photo: Tata Motors)
Tata Sierra के डीजल टॉप वेरिएंट में 1.5 लीटर का दमदार इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. इसके साथ ही ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम कम्फर्ट इसे और भी खास बना देते हैं. आइए इसे डिटेल में समझते हैं.
भारतीय ऑटो दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और Tata Sierra उन्हीं में से एक है. अब Tata Motors ने इसे नए अंदाज, मॉडर्न लुक और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ फिर से पेश किया है. इसका टॉप वेरिएंट Accomplished+ Diesel Automatic है, जिसकी कीमत ₹21.29 लाख (ex-showroom) रखी गई है. लेकिन असली सवाल ये है कि इस कीमत में आपको आखिर मिलता क्या है? आइए आपको बताते हैं.
इंजन और परफॉरमेंस
इस कार में दिया गया इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. साथ ही इसमें Normal, Rough और Wet जैसे टेरेन मोड्स मिलते हैं, जो अलग-अलग सड़क परिस्थितियों के हिसाब से कार को खुद ही एडजस्ट करने में मदद करते हैं. माइलेज की बात करें तो कंपनी लगभग 19.3 km/l का दावा करती है. इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो करीब 116 bhp की पावर और 280 Nm तक का टॉर्क जनरेट करता है.
डायमेंशन्स
करीब 4340 mm लंबी ये SUV और 2730 mm का व्हीलबेस मिलकर केबिन में अच्छा-खासा स्पेस देते हैं. बात करें इसके बूट स्पेस की, तो यहां Sierra सच में कमाल करती है. इसमें आपको 622 लीटर का बड़ा boot space मिलता है, जिसे जरूरत पड़ने पर रियर सीट्स फोल्ड करके 1200 लीटर से भी ज्यादा तक बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए भी पूरी तरह तैयार बनाता है.
इंटीरियर
अगर इसके इंटीरियर की बात करें, तो इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा टचस्क्रीन और यहां तक कि को-पैसेंजर के लिए भी अलग स्क्रीन मिलती है. कंफर्ट की बात करें तो यहां भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई है. वेंटिलेटेड सीट्स, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट (मेमोरी फंक्शन के साथ), ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ मौजूद है.
साथ ही, जेस्चर कंट्रोल से खुलने वाला पावर्ड टेलगेट और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई है. एंटरटेनमेंट के लिए इसमें प्रीमियम JBL साउंड सिस्टम दिया गया है.
सेफ्टी फीचर्स
इसमें आपको स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स मिलते हैं, साथ ही ABS, ESP और TPMS जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. इतना ही नहीं, इसमें Level 2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) भी मिलता है, जो ड्राइविंग को और ज्यादा सेफ और आसान बना देता है. इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट औरऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. पार्किंग या टाइट जगहों में गाड़ी घुमाना भी अब टेंशन फ्री हो जाता है, क्योंकि इसमें 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं.
यह भी पढ़ें: Tata Sierra Vs Renault Duster: मिडसाइज SUV सेगमेंट में नयी टक्कर, किसके लिए कौन सही?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










