Tata Sierra Vs Renault Duster: मिडसाइज SUV सेगमेंट में नयी टक्कर, किसके लिए कौन सही?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Mar 2026 1:15 PM

विज्ञापन

टाटा सिएरा बनाम रेनो डस्टर

टाटा सिएरा और नयी रेनो डस्टर भारतीय मिडसाइज SUV सेगमेंट में आमने-सामने हैं. सिएरा ज्यादा स्पेस और प्रीमियम फीचर्स देती है, जबकि डस्टर हाइब्रिड इंजन और ऑफ-रोड क्षमता पर फोकस करती है. जानिए दोनों SUVs में क्या खास है और किसे चुनना होगा आपके ड्राइविंग स्टाइल और जरूरतों के हिसाब से.

विज्ञापन

Tata Sierra Vs Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिडसाइज SUV सेगमेंट नये-नये मॉडल्स से गुलजार होता जा रहा है. टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक सिएरा को आधुनिक रूप में पेश किया है, वहीं रेनो ने डस्टर को नये डिजाइन और हाइब्रिड इंजन विकल्पों के साथ वापस उतारा है. दोनों ही SUVs क्रेटा सेगमेंट के ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकताएं अलग हैं- सिएरा शहरी परिवारों के लिए आराम और फीचर्स पर ध्यान देती है, जबकि डस्टर पारंपरिक SUV क्षमता और मजबूत परफॉर्मेंस पर फोकस करती है.

साइज और स्पेस: सिएरा ज्यादा बड़ी

सिएरा का व्हीलबेस 2,730 मिमी है, जो डस्टर के 2,657 मिमी से लंबा है. इसके कारण पीछे की सीटों पर ज्यादा लेगरूम और 622 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. डस्टर का बूट 518 लीटर है, जो व्यावहारिक तो है लेकिन परिवारों के लिए लंबी यात्राओं में सिएरा ज्यादा सुविधाजनक साबित होती है.

इंजन ऑप्शन: डस्टर की हाइब्रिड ताकत

रेनो डस्टर 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है, साथ ही इसमें हाइब्रिड GDi टर्बो-पेट्रोल विकल्प भी है. दूसरी ओर, टाटा सिएरा 1.5-लीटर नैचुरलीएस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर TGDi टर्बो-पेट्रोल इंजन देती है. खास बात यह है कि सिएरा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी जल्द लॉन्च होगा, जिससे यह ड्राइवट्रेन विविधता में आगे निकलती है.

SUV कैपेबिलिटी: डस्टर का ऑफ-रोड फोकस

डस्टर की ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत प्लैटफॉर्म इसे कठिन रास्तों पर भी भरोसेमंद बनाते हैं. वहीं सिएरा का डिजाइन लाइफस्टाइल और शहरी आराम पर फोकस्ड है. अगर खरीदार ग्रामीण इलाकों या खराब सड़कों पर ड्राइविंग करते हैं तो डस्टर ज्यादा उपयुक्त है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी: सिएरा का प्रीमियम अंदाज

सिएरा में 12.3-इंच का बड़ा डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है. इसके मुकाबले डस्टर का इंटीरियर ज्यादा प्रैक्टिकल है लेकिन फीचर-रिच नहीं. अपग्रेड चाहने वाले कॉम्पैक्ट SUV ग्राहकों के लिए सिएरा ज्यादा आकर्षक विकल्प बनती है.

तो किसे चुनें?

अगर आपकी प्राथमिकता परिवार के लिए ज्यादा स्पेस, फीचर्स और शहरी आराम है तो टाटा सिएरा बेहतर चुनाव है. वहीं अगर आप मजबूत टर्बो परफॉर्मेंस और ऑफ-रोड क्षमता चाहते हैं तो रेनो डस्टर आपके लिए सही SUV है.

यह भी पढ़ें: Duster Hybrid E-Tech की भारी डिमांड, 2026 के लिए बिका पूरा स्टॉक

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola