कोलकाता में कहां से खरीदें नई कार? जानिए शहर के टॉप शोरूम्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 14 May 2026 2:43 PM

विज्ञापन

कोलकाता कार शोरूम लिस्ट / एआई इमेज

अगर आप कोलकाता में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो शहर में Maruti Suzuki, Tata, Hyundai, Mahindra, Kia और Toyota जैसे कई बड़े ब्रांड्स के शानदार शोरूम मौजूद हैं.

विज्ञापन

नई कार खरीदना सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि कई लोगों के लिए एक सपना होता है. अगर आप कोलकाता में अपने लिए परफेक्ट कार तलाश रहे हैं, तो यहां आपको बजट हैचबैक से लेकर लग्जरी SUV और स्पोर्ट्स कार तक के ढेरों शानदार ऑप्शन मिल जाएंगे. एजेसी बोस रोड, ईएम बाईपास और न्यू टाउन जैसे इलाके आज कोलकाता के बड़े ऑटो हब बन चुके हैं, जहां देश-विदेश के लगभग हर बड़े ऑटो ब्रांड के प्रीमियम शोरूम मौजूद हैं. यहां जानिए कोलकाता के टॉप कार शोरूम्स की लिस्ट.

मारुति सुजुकी: मचिनो टेक्नो और भंडारी ऑटोमोबाइल्स

मारुति सुजुकी के कोलकाता में सबसे ज्यादा आउटलेट्स हैं, जहां Machino Techno और Bhandari Automobiles प्रमुख डीलरशिप्स में शामिल हैं.

लोकेशन: Machino Techno के शोरूम पार्क सर्कस और अलीपोरे रोड जैसे प्रमुख इलाकों में स्थित हैं, जबकि Bhandari Automobiles अलीपोरे रोड, बालीगंज और हावड़ा समेत शहर के कई हिस्सों में है.

उपलब्ध मॉडल्स: दोनों शोरूम अपनी प्रीमियम सर्विस के लिए जाने जाते हैं. यहां Grand Vitara, Baleno, Invicto, XL6 और Jimny जैसे मॉडल्स मिलते हैं.

हुंडई: गजराज और सैनी हुंडई

हुंडई के पास कोलकाता में एक मजबूत नेटवर्क है, खासकर सॉल्ट लेक और अलीपुर के इलाकों में.

लोकेशन: गजराज शोरूम्स बिधाननगर और कलिकापुर मेन रोड पर स्थित है, जबकि सैनी हुंडई अलीपोरे और खारीबेरिया में स्थित है.

प्रमुख मॉडल्स: यहां आपको Creta, Venue, Alcazar, Verna और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में IONIQ 5 देखने को मिलेगी. छोटी कारों में Exter और i20 यहां के हॉट-सेलिंग मॉडल्स हैं.

टाटा मोटर्स: दुलीचंद मोटर्स

लोकेशन: मानिकतला, स्थित यह शोरूम टाटा की सुरक्षित और मजबूत कारों के लिए पॉपुलर है.

प्रमुख मॉडल्स: यहां Tata Nexon, Punch, Harrier और Safari के सभी वेरिएंट्स उपलब्ध हैं. टाटा की मशहूर ईवी रेंज जैसे Punch.ev और Nexon.ev की जानकारी भी यहाँ मिल जाएगी.

किआ: एसपीएल किआ (SPL Kia)

लोकेशन: एजेसी बोस रोड स्थित किआ का फ्लैगशिप शोरूम अपने मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम सर्विस के लिए पॉपुलर है.

प्रमुख मॉडल्स: यहां आपको Seltos, Sonet, Carens के साथ-साथ लग्जरी इलेक्ट्रिक कार EV6 और नई Carnival देखने को मिलेगी.

महिंद्रा: श्री ऑटोमोटिव (Shree Automotive)

लोकेशन: शंभू नाथ मंदिर स्ट्रीट स्थित यह शोरूम महिंद्रा की दमदार और रफ-एंड-टफ गाड़ियों का प्राइमरी सेंटर है.

प्रमुख मॉडल्स: यहां Scorpio-N, XUV700, Thar ROXX और Bolero for लंबी वेटिंग और भारी डिमांड रहती है.

टोयोटा: टॉपसेल टोयोटा (Topsel Toyota)

लोकेशन: ईएम बाईपास पर स्थित टॉपसेल टोयोटा अपनी बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सर्विस और भरोसेमंद गाड़ियों के लिए जाना जाता है.

प्रमुख मॉडल्स: यहां की स्टार कारें Innova Hycross, Fortuner और Innova Crysta हैं. इसके अलावा, Urban Cruiser Hyryder और Glanza भी यहां काफी पॉपुलर है.

खरीदने से पहले एक्सपर्ट टिप

कोलकाता के ईएम बाईपास (EM Bypass) स्ट्रेच पर एक ही लाइन में कई बड़े ब्रांड्स के शोरूम हैं, जिससे आपको अलग-अलग मॉडल्स की तुलना करने में आसानी होगी. किसी भी शोरूम पर जाने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर बुक करें और इंश्योरेंस व एक्सेसरीज पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में अच्छे से जानकारी ले लें. ज्यादातर शोरूम्स पुरानी गाड़ियां एक्सचेंज करने की सुविधा (Exchange Bonus) भी देते हैं.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में नयी गाड़ी लेने का है प्लान? बिष्टुपुर से आदित्यपुर तक, यहां मिलेंगे बेस्ट मॉडल्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola