डेली लंबी दूरी वालों के लिए TVS की ये 3 बाइक है दमदार, कम प्राइस के साथ मिलेगा धांसू माइलेज

Updated:
विज्ञापन

TVS Sport (Image Credit: TVS)

रोजाना लंबी दूरी तय करने के लिए TVS की किफायती और दमदार माइलेज वाली बाइक की तलाश है? Radeon, Sport, और Raider 125 बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. जानें इनके इंजन, फीचर्स, और माइलेज के बारे में.

विज्ञापन

अगर आप डेली लंबी दूरी तय करने के लिए TVS की एक किफायती और दमदार माइलेज वाली बाइक सर्च कर रहे हैं, तो ये 3 आपके लिए बढ़िया चॉइस हो सकती है. इस लिस्ट में TVS Radeon, TVS Sport और TVS Raider 125 का नाम हमने सेलेक्ट किया है, जो आपके लिए आसान हो सकता है. इन तीनों में अच्छी माइलेज के साथ-साथ शानदार फीचर्स मिलते हैं, जिससे आपकी राइडिंग एक्सपीरियंस मजेदार हो सकती है. चलिए इन बाइक्स का इंजन, फीचर्स, माइलेज और खासियत के बारे में हम आपको जानकारी देते हैं, जो आपके सर्च को ईजी बना सकता है.

TVS Radeon 

सूची में पहले नंबर पर हमने TVS Radeon को रखा है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 58,450 (ऑल ब्लैक एडीशन), 65,450 (बेस एडीशन), 77,950 (डीजी ड्रम) और 80,200 (डीजी डिस्क) है. इसमें आपको 109.7 सीसी 4 स्ट्रोक ड्यूरालाइफ, BS-VI इंजन मिलता है, जो 8.08 bhp पावर और 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा इसमें रियल टाइम माइलेज डिस्प्ले, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, लॉंग सीट, 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर, फ्यूल इंडिकेशन और सर्विस इन्डिकेटर मिलेंगे. इस बाइक की ARAI-Certified माइलेज 78 kmpl है. हालांकि, रियल वर्ल्ड में आप इसका माइलेज 63 से 68 kmpl तक एक्सपेक्ट कर सकते हैं. 

TVS Sports

दूसरे नंबर पर हमने TVS Sports को जगह दी है, जो आपके डेली ड्राइविंग एक्सपिरियंस को शानदार बना सकती है. इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस (दिल्ली) 58,750 रुपए (सेल्फ-स्टार्ट ES) और 59,950 रुपए (सेल्फ-स्टार्ट ES प्लस) है. दोनों में अलॉय व्हील्स मिलेंगे. ET-Fi टेक्नॉलॉजी के चलते यह 15 पर्सेंट एक्स्ट्रा माइलेज दे सकती है. इसके अलावा इकोमीटर, यूएसबी चार्जर, टेलीस्कोपिक ऑइल डैम्पड शॉक एब्जॉर्बर,  5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर (रियर), एक्स्ट्रा लॉंग सीट, ऑल गियर इलेक्ट्रिक स्टार्ट, अलूमिनम ग्रैब रेल, ऑटोमैटिक हेडलाइट, स्पोर्टी हेडलैंप और प्रीमियम 3डी लोगो जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसमें 109.7 सीसी सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन इंजन है, जो 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसका ARAI-Certified माइलेज 80 kmpl है. रियल वर्ल्ड और हाइवे कंडीशन के अनुसार एवरेज माइलेज 65 से 75 kmpl है.

TVS Raider 125

इस सूची में तीसरे नंबर पर TVS Raider 125 का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 99,620 रुपए है. इसमें 124.8 सीसी, सिंगल सिलेंडर मिलेगा, जो 8.37 kW मैक्स पावर और 11.2 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा इसमें फीचर्स के रूप में स्मार्टएक्सकनेक्ट में नेविगेशन, नोटिफिकेशन, लो फ्यूल अलर्ट और HMI (ह्यूमन मशीन इंटरफेस) मिलेंगे. अगर आप स्टाइल, डिजिटल, कम्फर्ट, परफॉर्मेंस और सेफ्टी के लिए बढ़िया बाइक देखते हैं, तो स्पोर्ट बेस्ट हो सकती है. इसमें 3 राइड्स मोड मिलते हैं, जिसमें इको, बूस्ट और पावर मोड शामिल हैं. इसका ARAI-Certified माइलेज 56.7 kmpl है. हालांकि, रियल वर्ल्ड माइलेज 55 से 60 kmpl तक हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: स्पोर्ट्स बाइक खरीदनी है? KTM RC 160 में मिलते हैं दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स, कीमत भी 2 लाख से कम

Image


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola