स्पोर्ट्स बाइक खरीदनी है? KTM RC 160 में मिलते हैं दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स, कीमत भी 2 लाख से कम

Updated:
विज्ञापन
KTM RC 160 / Image: KTM

KTM RC 160 / Image: KTM

KTM RC 160 भारतीय बाजार में 1.85 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. यह 164.2cc इंजन, 36kmpl की ARAI माइलेज, 118kmph की टॉप स्पीड, ड्यूल-चैनल ABS, WP Apex सस्पेंशन और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स के साथ आती है. जानें यह स्पोर्ट्स बाइक आपके लिए कितनी सही साबित हो सकती है.

विज्ञापन

अगर आपका बजट 2 लाख रुपये से कम है और आप ऐसी स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहते हैं, जो सड़क पर दमदार लुक के साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दे, तो KTM RC 160 आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. यह बाइक 160cc सेगमेंट में एंट्री करती है और स्पोर्टी डिजाइन, दमदार इंजन व एडवांस्ड फीचर्स के साथ आती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये रखी गई है. ऐसे में यहां जानिए KTM RC 160 की माइलेज, टॉप स्पीड और फीचर्स के बारे में.

KTM RC 160 का इंजन और परफॉर्मेंस

KTM RC 160 में 164.2cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड SOHC इंजन दिया गया है. यह इंजन 9,500rpm पर 18.74hp की पावर और 7,500rpm पर 15.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच मिलता है, जिससे गियर शिफ्टिंग ज्यादा स्मूद होती है. कंपनी ने इसमें पहले के मुकाबले 40% बड़ा एयरबॉक्स दिया है, जिससे लो और मिड-रेंज पर बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है. यह सेटअप शहर के साथ-साथ हाईवे पर भी बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देने में मदद करता है.

माइलेज और टॉप स्पीड

KTM के मुताबिक, RC 160 की ARAI सर्टिफाइड माइलेज 36kmpl है. इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जिससे फुल टैंक पर करीब 500km तक की ड्राइविंग रेंज मिल सकती है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक की टॉप स्पीड लगभग 118kmph है. यह स्पीड हाईवे पर ओवरटेकिंग के लिए काफी मानी जा सकती है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

KTM RC 160 में स्प्लिट-ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है. सस्पेंशन के लिए आगे की तरफ 37mm WP Apex USD फोर्क और पीछे WP Apex एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है. ब्रेकिंग के लिए आगे 320mm और पीछे 230mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. बाइक में ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड मिलता है. इसके अलावा Supermoto ABS मोड भी दिया गया है, जो ट्रैक राइडिंग के दौरान रियर व्हील को नियंत्रित तरीके से लॉक करने की सुविधा देता है.

फीचर्स में क्या-क्या मिलेगा?

फीचर्स की बात करें, तो KTM RC 160 में फुल LED लाइटिंग दी गई है. इसकी खास बात यह है कि DRLs में ही फ्रंट इंडिकेटर्स इंटीग्रेट किए गए हैं, जो इस सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं. बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें स्पीड, RPM, गियर पोजिशन, फ्यूल कंजम्प्शन और शिफ्ट लाइट जैसी जरूरी जानकारी दिखाई देती है. इसके अलावा 17-इंच के अलॉय व्हील्स, 110/70 फ्रंट और 140/60 रियर ट्यूबलेस टायर्स भी दिए गए हैं.

साइज और डायमेंशन

KTM RC 160 का कर्ब वेट 155kg है. इसकी सीट हाइट 830mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm है. बाइक में एडजस्टेबल हैंडलबार राइजर भी दिया गया है. जरूरत के हिसाब से इसे ऊपर रखकर आरामदायक राइडिंग पोजिशन बनाई जा सकती है या फिर हटाकर ज्यादा स्पोर्टी राइडिंग का एक्सपीरियंस लिया जा सकता है.

कलर ऑप्शन

KTM RC 160 को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है. इसमें Black, Electronic Orange Matte और Ceramic White Matte शामिल हैं. अच्छी बात यह है कि तीनों कलर की कीमत समान रखी गई है. यानी पसंद का रंग चुनने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे.

क्या KTM RC 160 खरीदना सही रहेगा?

अगर आप ऐसी स्पोर्ट्स बाइक चाहते हैं, जिसमें दमदार इंजन, प्रीमियम सस्पेंशन, एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम और ट्रैक-फोकस्ड फीचर्स मिलें, तो KTM RC 160 एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. हालांकि, अगर आपकी प्रायोरिटी ज्यादा माइलेज या कम कीमत है, तो इस सेगमेंट में दूसरे ऑपशंस पर भी नजर डाल सकते हैं. लेकिन स्पोर्टी राइडिंग और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले राइडर्स के लिए KTM RC 160 एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आती है.

ये भी पढ़ें: डेली ऑफिस वालों के लिए Honda की ये 3 बाइक हैं बेस्ट, मिलेंगे शानदार फीचर्स और दमदार माइलेज


विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola