₹30000 मंथली सैलरी में खोज रहे हैं नई कार? ये 3 हो सकती हैं बेस्ट चॉइस
Renault Kwid (Image Credit: Renault)
महीने की 30 हजार की सैलरी में क्या नई कार लेना संभव है? यहां हम आपको तीन ऐसी कारों के बारे में बताएंगे, जो आपका सपना पूरा कर सकती हैं. सूची में Renault Kwid, Maruti Suzuki S-Presso, और Tata Tiago है जो आपके बजट में फिट हो सकती हैं. साथ ही, EMI द्वारा कार खरीदने का तरीका भी बताएंगे.
अगर आपके मन में एक चमचमाती शानदार कार लेने का प्लान बन रहा है, लेकिन आपकी महीने की सैलरी 30 हजार रुपए है, तो टेंशन लेने की बात नहीं है. इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में कंपनियां सिर्फ महंगी ही नहीं, बल्कि सस्ती कारें भी बेच रही हैं. ऐसे में आपका सपना भी पूरा हो सकता है. देश में कम बजट में हाई परफॉर्मेंस देने वाली कारें मौजूद हैं. इन्हें डाउन पेमेंट पर भी खरीदा जा सकता है. चलिए हम आपको 3 ऐसी कारों के बारे में बताते हैं, जो किफायती हैं और शानदार ड्राइविंग अनुभव देती हैं.
Renault Kwid
सस्ती दाम पर बढ़िया परफॉर्मेंस और अच्छी माइलेज चाहते हैं, तो रेनॉल्ट क्विड बेहतर रिजल्ट दे सकती है. इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 4,52,900 रुपए (एवोल्यूशन), 4,89,900 रुपए (AMT एवोल्यूशन), 51,49,00 (क्लाइंबर) और (AMT क्लाइंबर) है. इसमें 1.0 लीटर का स्मार्ट एफिशिएंसी इंजन मिलेगा, जो 69 ps पावर और 92.5 nm टॉर्क जेनरेट करता है. सेफ्टी फीचर्स में रियर व्यू कैमरा, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रियर डोर चाइल्ड लॉक, स्पीड अलर्ट वार्निंग, 6 एयरबैग और 3 पॉइंट सीट बेल्ट मिलेंगे. इसमें मल्टीमीडिया सिस्टम और LED डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी हैं. इसका ARAI माइलेज 21.46 से 3 kmpl है. हालांकि, आप 16 से 21 kmpl रियल वर्ल्ड माइलेज एक्सपेक्ट कर सकते हैं.
Maruti Suzuki S Presso
अगर आप मारुति के फैन हैं, तो Maruti Suzuki S Presso 30 हजार मंथली सैलरी में बढ़िया चॉइस हो सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम (पेट्रोल) कीमत 3,49,900 रुपए है. इसमें आपको डुअल एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक एस्टबिलिटी प्रोग्राम (ESP), HEARTECT प्रोग्राम, ABS with EBD और रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेंगे. इसके अलावा स्मार्टप्ले स्टूडियो, सेंट्रली लॉक पावर विंडो स्विच और ऑटो गियर शिफ्ट टेक्नॉलजी मिलते हैं. कुल 8 वेरिएंट में यह कार आती है. इसमें 1.0 लीटर, K10C नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा. इसका माइलेज मैनुअल में 24.2 kmpl हो सकता है.
Tata Tiago
30 हजार महीने की सैलरी में टाटा कंपनी की कार लेना चाहते हैं, तो Tata Tiago एक बढ़िया विकल्प है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 4,69,990 रुपए है. इसमें 3 वेरिएंट्स (SMART, PURE & CREATIVE) आते हैं. इस कार में R15 डायमंड कट अलॉय व्हील्स कंपनी ऑफर करती है. फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड लॉक, फॉलो मी होम हैंडलैम्पस, iTPMS और ऑटोमैटिक हेडलैंपस हैं. इसके SMART (पेट्रोल) वेरिएंट में 1.2 लीटर रेवोट्रोन इंजन मिलता है, जो 86 PS पावर और 113 NM टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा यह 5 स्पीड MT ट्रांसमिशन के साथ आती है. फ्यूल टैंक कैपिसिटी 35L है. इसका ARAI माइलेज 19.01 kmpl है. हालांकि, 14 से 16 (पेट्रोल) माइलेज एक्सपेक्ट कर सकते हैं.
₹30000 महीने में खरीदने के लिए बजट कैसे बनाएं?
यदि आपको इनमे से कोई एक कार खरीदनी है, तो EMI का ऑप्शन बेस्ट हो सकता है. कोशिश करें कि शुरुआती डाउन पेमेंट 1 से 1.5 लाख रुपए तक जमा हो जाए. यदि इतना सेविंग अमाउंट आप जमा कर देते हैं, तो इससे मंथली EMI ज्यादा नहीं बनेगी.
उदाहरण के लिए- कारदेखो डॉट कॉम के अनुसार, अगर आपने Renault Kwid Evaluation (Petrol) लेना चाहते हैं, जिसकी कीमत 5,00,940 रुपए होती है. ऐसे में आपने 1 लाख रुपए डाउन पेमेंट किया है और ब्याज दर 5 साल के लिए 9.80 पर्सेंट है, तो महीने की इएमआई 8,349 रुपए होगी. मंथली फ्यूल कोस्ट भी 3 से 3.5 हजार के बीच हो सकती है. इससे आपके पॉकेट पर ज्यादा जोर नहीं पड़ेगा और आप 30 हजार मंथली इनकम में कार का मजा ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: गड्ढों और खराब रास्तों पर भी फर्राटे से दौड़ेंगी ये 5 SUVs, ग्राउंड क्लीयरेंस है जबरदस्त, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










