₹1 लाख के बजट में 125cc की 5 सबसे पावरफुल बाइक्स, Pulsar 125 से Raider तक... देखें पूरी लिस्ट
₹1 लाख के बजट वाली 5 सबसे पावरफुल 125cc बाइक्स (Pic: Hero, Bajaj, Honda)
क्या आप 1 लाख रुपये से कम में एक दमदार 125cc बाइक की तलाश में हैं? हमने भारत की 5 सबसे पावरफुल 125cc बाइक्स की लिस्ट तैयार की है, जिनमें शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस मिलती है. देखें कौन सी बाइक आपके लिए बेस्ट है.
कुछ समय पहले तक भारत में 125cc सेगमेंट में सिर्फ सिंपल और बिना किसी तामझाम वाली बाइक्स का जलवा था. हालांकि, अब यह बदलने लगा है. कंपनियां कम कीमत में ज्यादा स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस वाली बाइक्स पेश कर रही हैं. इसे ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हमने 1 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली भारत की सबसे पावरफुल 125cc बाइक्स की लिस्ट तैयार की है. यदि आपने हाल ही में इस सेगमेंट में एक नई बाइक लेने का प्लान बनाया है, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है.
होंडा SP 125 (Honda SP 125)
- होंडा SP 125 में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 10.9hp की पावर और 10.9Nm का टॉर्क देता है.
- OBD2B नियमों के तहत मिले 2025 अपडेट के हिस्से के रूप में इसमें एक्टिवा 125 वाला ब्लूटूथ 4.2-इंच TFT डिस्प्ले और USB चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ दिया गया है.
TVS रेडर 125 (TVS Raider 125)
- 2021 में लॉन्च हुई TVS रेडर 125 ने 125cc बाइक के लुक और राइड फील का एक्सपीरियंस बदलने में बड़ी भूमिका निभाई. स्पोर्टी डिजाइन और बडी प्रेजेंस के साथ यह युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई बाइक है.
- इसमें 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.4hp की पावर और 11.2Nm का टॉर्क देता है. डेली इस्तेमाल के साथ-साथ यह इंजन चलाने में काफी मजेदार अनुभव देता है.
- इसमें LCD डिस्प्ले, दो राइडिंग मोड (इको और पावर) और TVS की ग्लाइड-थ्रू टेक्नोलॉजी जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं.
- इसके कुल 6 वेरिएंट्स हैं और सिर्फ टॉप SX वेरिएंट ही 1.01 लाख रुपये की कीमत के साथ 1 लाख रुपये के ऊपर जाता है.
हीरो ग्लैमर X (Hero Glamour X)
- हीरो ग्लैमर X को पिछले साल के अंत में लॉन्च किया गया था और इस 125cc बाइक का सबसे बड़ा फीचर क्रूज-कंट्रोल था. ऊपर के दो-तीन सेगमेंट में भी न दिखने वाला यह फीचर हीरो ने इस 125cc बाइक में राइडिंग मोड्स और कलर-LCD डैशबोर्ड के साथ दिया है.
- 88,517 रुपये की शुरुआती कीमत वाले बेस वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक और ये खास फीचर्स नहीं मिलते हैं.
- वहीं, सभी फीचर्स वाला टॉप-वेरिएंट 96,876 रुपये की कीमत पर आता है. इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.5hp पावर और 10.5Nm टॉर्क जनरेट करता है.
ये भी पढ़ें: Bajaj Freedom 125 CNG+Petrol की वो 5 खासियतें, जो उसे बनाते हैं डेली यूज के लिए बेहतर बाइक
हीरो एक्सट्रीम 125R (Hero Xtreme 125R)
- हीरो एक्सट्रीम 125R में 124.7cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 11.5hp पावर और 10.5Nm टॉर्क देता है.
- इसका लुक काफी हद तक बड़ी एक्सट्रीम 160 से लिया गया है, जिसमें इसका चेसिस और 37mm टेलिस्कोपिक फोर्क शामिल है.
- यह 3 वेरिएंट्स में आती है, जिसमें से केवल IBS (इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम) वेरिएंट की कीमत ही 1 लाख रुपये से कम है.
ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar, Honda Shine या TVS Raider: 125cc में कौन-सी बाइक है नंबर-1? डेली यूज के लिए किसे चुनें
बजाज पल्सर 125 (Bajaj Pulsar 125)
- बजाज ने क्लासिक पल्सर रेंज को अपडेट कर दिया है और 25 साल बाद यह दूसरी पीढ़ी यानि सेकंड जनरेशन में आ गई है.
- 2026 में बजाज ने पल्सर 125 की नई पीढ़ी लॉन्च की है, जो अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है.
- इसमें नया 124.58cc का सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8,500rpm पर 12.1hp की पावर और 6,500rpm पर 11.4Nm का टॉर्क देता है. यह इसे सबसे पावरफुल 125cc बाइक बनाता है.
- इसके टॉप-वेरिएंट्स में LED हेडलाइट और TFT डैशबोर्ड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए