Suzuki Access 125 की वो 5 खासियतें, जो इसे बनाती हैं नंबर-1 फैमिली स्कूटर

Updated:
विज्ञापन

Suzuki Access 125 Scooter

Suzuki Access 125 भारतीय परिवारों के लिए एक पसंदीदा स्कूटर है. इसके रिफाइंड इंजन, बेहतरीन माइलेज और आरामदायक डिजाइन इसे खास बनाते हैं. जानें इसकी 5 मुख्य बातें, जो इसे नंबर-1 बनाती हैं.

विज्ञापन

भारतीय टू-व्हीलर बाजार में 125cc सेगमेंट के अंदर सुजुकी एक्सेस 125 लंबे समय से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. यह स्कूटर अपने सिंपल लुक, शानदार माइलेज और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसे नंबर-1 स्कूटर कहा जाए, तो कोई हैरान होने वाली बात नहीं है. अगर आप भी अपने परिवार के लिए एक ऐसा स्कूटर तलाश रहे हैं जो हर उम्र के व्यक्ति के लिए चलाने में आसान हो, तो एक्सेस 125 की ये 5 खासियतें जानना आपके लिए बहुत यूजफुल साबित हो सकता है.

विज्ञापन

Suzuki Access 125: रिफाइंड इंजन और दमदार परफॉर्मेंस

सुजुकी एक्सेस 125 में 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका सुजुकी ईको परफॉर्मेंस (SEP) इंजन बहुत ही स्मूथ और वाइब्रेशन-फ्री राइड देता है. शहर के ट्रैफिक में इसे संभालना और आगे बढ़ाना बेहद आसान रहता है, जिससे हर कोई इसे आसानी से चला सकता है.

Suzuki Access 125: बेहतरीन माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट

फैमिली के लिए स्कूटर चुनते समय माइलेज सबसे पहली प्राथमिकता होती है. एक्सेस 125 अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स में से एक है. यह स्कूटर सड़क पर आसानी से 45 से 50 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है. इसका फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम पेट्रोल की खपत को कम करता है, जिससे आपकी जेब पर डेली का खर्च काफी कम पड़ता है.

Suzuki Access 125: क्लासिक डिजाइन और लंबी सीट का कम्फर्ट

इसका डिजाइन बहुत ही सिंपल और रेट्रो-क्लासिक लुक वाला है जो हर जनरेशन के लोगों को पसंद आता है. इसमें काफी लंबी और चौडी सीट दी गई है, जिससे राइडर और पीछे बैठने वाले पैसेंजर दोनों को आराम मिलता है. इसका आगे का फ्लोरबोर्ड भी काफी बड़ा है, जहां सामान आसानी से रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125 vs TVS Jupiter 125: किसकी मंथली EMI सबसे कम? देखें कंपैरिजन

Suzuki Access 125: 21.8 लीटर बूट स्पेस और फ्रंट एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग

सुजुकी एक्सेस 125 में 21.8 लीटर का बडा अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है, जिसमें हेलमेट या घर का राशन का सामान आसानी से आ जाता है. इसके अलावा इसमें बाहर की तरफ ही फ्यूल कैप दिया गया है, जिससे पेट्रोल भरवाते समय सीट उठाने की जरूरत नहीं पड़ती. आगे मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और ग्लव बॉक्स भी दिया गया है.

Suzuki Access 125: डिजिटल कंसोल और राइड कनेक्ट एडिशन

इसके टॉप वेरिएंट्स में पूरी तरह डिजिटल मीटर मिलता है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है. इसको फोन से कनेक्ट करने पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल-मैसेज अलर्ट, मिस कॉल अलर्ट और फोन की बैटरी लेवल जैसी जानकारियां स्क्रीन पर ही दिखाई देती हैं, जिससे सफर काफी आसान हो जाता है.

ये भी पढ़ें: ₹10 हजार डाउन पेमेंट पर घर लाएं Suzuki Access 125, हर महीने इतनी देनी होगी EMI

Suzuki Access 125: कीमत और फैसला

सुजुकी एक्सेस 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत भारतीय बाजार में लगभग 80,000 रुपये से शुरू होकर इसके टॉप ब्लूटूथ वेरिएंट के लिए करीब 90,000 रुपये तक जाती है. अपनी सही कीमत, दमदार इंजन, शानदार माइलेज और भरोसेमंद राइडिंग की वजह से यह आज भी भारतीय परिवारों के लिए नंबर-1 स्कूटर बना हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola