Bajaj Pulsar, Honda Shine या TVS Raider: 125cc में कौन-सी बाइक है नंबर-1? डेली यूज के लिए किसे चुनें

Updated:
विज्ञापन

125cc वाली कौन-सी बाइक बेहतर?

रोजाना सफर के लिए 125cc की बाइक ढूंढ रहे हैं? Bajaj Pulsar 125, Honda Shine 125 और TVS Raider 125 में से कौन-सी आपके लिए बेस्ट है, यह जानने के लिए पढ़ें.

विज्ञापन

भारतीय टू-व्हीलर बाजार में 125cc बाइक सेगमेंट काफी लोकप्रिय हो चुका है. अगर आप रोजाना के सफर के लिए एक किफायती, स्टाइलिश और दमदार बाइक की तलाश में हैं, तो बजाज पल्सर 125, होंडा शाइन 125 और टीवीएस राइडर 125 आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. ये तीनों बाइक्स अपने अलग अंदाज, माइलेज और परफॉरमेंस के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सी बाइक नंबर-1 साबित होगी, यह आपके इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करता है. आइए तीनों के बारे में जानते हैं. 

विज्ञापन

बजाज पल्सर 125 (Bajaj Pulsar 125)

मस्कुलर और स्पोर्टी लुक पसंद करने वालों के लिए बजाज पल्सर 125 एक शानदार बाइक है. इसमें 124.4cc का इंजन दिया गया है, जो 11.8 PS की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क देता है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 92,341 रुपये से शुरू होती है. पल्सर का हेवी फ्रेम और चौड़े टायर राइडर को हाईवे और शहर दोनों जगह बेहतरीन स्टेबिलिटी देते हैं. हालांकि, भारी बॉडी होने की वजह से इसका माइलेज लगभग 50-55 किमी प्रति लीटर के आसपास रहता है. अगर आपको 125cc में 150cc जैसी भारी बाइक का अहसास चाहिए, तो आप इसे चुन सकते हैं.

होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125)

फैमिली और डेली कम्यूट के लिए होंडा शाइन 125 भारतीय बाजार की सबसे भरोसेमंद बाइक मानी जाती है. इसमें 123.94cc का बहुत ही रिफाइंड इंजन मिलता है, जो 10.74 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 82,722 रुपये से शुरू होती है. यह बाइक बेहद आरामदायक राइडिंग पोजीशन, बेहतरीन 55-60 किमी प्रति लीटर का माइलेज और लो-मेंटेनेंस के लिए मशहूर है. अगर आपकी प्राथमिकता सादगी, मजबूती और परिवार के लिए आरामदायक राइड है, तो यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: LED टेललाइट, TFT डिस्प्ले और नया डिजाइन... 2026 Bajaj Pulsar 125 और 150 का नया लुक हुआ टीज, 24 अगस्त को होंगी लॉन्च

टीवीएस राइडर 125 (TVS Raider 125)

युवाओं और मॉडर्न फीचर्स पसंद करने वालों के लिए टीवीएस राइडर 125 इस सेगमेंट की सबसे एडवांस बाइक है. इसमें 124.8cc का इंजन मिलता है, जो 11.38 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके सबसे बेस वेरिएंट ड्रम (Drum) एक्स-शोरूम कीमत 83,910 है. इसमें डिजिटल TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स, स्पोर्टी लुक और लगभग 56-60 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है.

ये भी पढ़ें: TVS Raider 125 या फिर Honda Shine SP 125: ₹1 लाख की बजट में किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?

रोजाना के इस्तेमाल के लिए किसे चुनें?

अगर आप एक सिंपल, टिकाऊ और कम खर्च वाली फैमिली बाइक चाहते हैं, तो होंडा शाइन नंबर-1 पसंद है. स्पोर्टी लुक और लेटेस्ट फीचर्स के साथ राइडिंग का मजा लेने वाले युवाओं के लिए टीवीएस राइडर सबसे बेहतरीन विकल्प है. वहीं, मजबूत बॉडी और मस्कुलर पल्सर ब्रांड का अहसास चाहने वालों के लिए पल्सर 125 एकदम सही सेलेक्शन है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola