₹0 डाउन पेमेंट पर घर लाएं Ather Konarc, रोज का खर्च सिर्फ ₹100
Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर / Ather Energy
एथर एनर्जी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc बाजार में उतार दी है. बेहतरीन रेंज, BaaS बैट्री रेंटल प्रोग्राम और आसान बैंक फाइनेंस के साथ दैनिक ₹100 के खर्च में इसे घर लाया जा सकता है.
भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी होड़ के बीच अग्रणी ईवी निर्माता एथर एनर्जी (Ather Energy) ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc बाजार में उतार दिया है. स्मार्ट फीचर्स और आधुनिक तकनीक से लैस इस स्कूटर को कंपनी ने S और Z लाइन वेरिएंट्स में उतारा है. एथर का दावा है कि नए प्लेटफॉर्म पर तैयार यह इलेक्ट्रिक स्कूटर न सिर्फ राइडिंग अनुभव को नया आयाम देगा, बल्कि इसमें कई ऐसे एडवांस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं जो इस सेगमेंट के अन्य स्कूटर्स में देखने को नहीं मिलते, जैसे कि कनेक्टिविटी और ऐप इंटीग्रेशन.
Ather Konarc: क्या है कीमत और रेंज की पूरी कहानी?
Ather Konarc को अलग-अलग जरूरतों और बजट के हिसाब से कई रेंज ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है. शुरुआती Konarc S वेरिएंट (100 किमी सिंगल चार्ज रेंज) की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है. वहीं, 125 किमी ड्राइविंग रेंज वाले मॉडल की कीमत 1,21,999 रुपये और लंबी दूरी तय करने वाले 161 किमी रेंज मॉडल की कीमत 1,44,999 रुपये तय की गई है. कंपनी ने बताया है कि वह जल्द ही 200 किमी तक की रेंज देने वाले टॉप मॉडल और Z लाइन वेरिएंट्स की कीमतों का भी आधिकारिक खुलासा करेगी.
Battery-as-a-Service: अब हर किलोमीटर पर सिर्फ 1 रुपया!
इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम है. जो ग्राहक एकमुश्त बड़ी रकम नहीं खर्च करना चाहते, वे BaaS मॉडल के तहत इस स्कूटर को घर ला सकते हैं. इस प्रोग्राम के जरिए यूजर्स को महज 1 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से बैट्री रेंटल देना होगा. जैसे आप हर दिन 30 किलोमीटर सफर करते हैं, तो महीने का बैट्री रेंटल सिर्फ 30 रुपये होगा. इससे स्कूटर की शुरुआती खरीद लागत काफी घट जाती है, जिससे यह आम भारतीय मिडिल क्लास परिवारों के लिए बेहद किफायती विकल्प बन जाता है.
Flexipay फाइनेंस और सिर्फ 100 रुपये रोजाना की ईएमआई
ग्राहकों को आसान खरीदारी का अनुभव देने के लिए कंपनी ने 'फ्लेक्सीपे' (Flexipay) फाइनेंस स्कीम पेश की है. इसके तहत एथर एनर्जी ने देश के 10 से ज्यादा अग्रणी बैंकों और वित्तीय संस्थानों (जैसे IDFC बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक) के साथ साझेदारी की है.
अगर कोई ग्राहक 161 किमी रेंज वाले Konarc S वेरिएंट को IDFC बैंक से 6.99% ब्याज दर और 5 साल (60 महीने) की अवधि के लिए फाइनेंस कराता है, तो कैलकुलेशन बेहद आसान हो जाता है:
- 25,000 रुपये डाउन पेमेंट पर: इतने डाउन पेमेंट पर, बाकी 1,28,193 रुपये का लोन लेना होगा और प्रति माह ईएमआई केवल 2,538 रुपये बनेगी.
- शून्य (0) डाउन पेमेंट पर: पूरी लोन राशि 1,53,193 रुपये होगी और 5 साल के लिए मासिक ईएमआई 3,033 रुपये आएगी.
इस मासिक किस्त को यदि दैनिक आधार पर देखें, तो स्कूटर चलाने का रोजाना का ईएमआई खर्च महज 100 रुपये के आसपास आता है.
ये भी पढ़ें: बैठते ही अनलॉक होगा स्कूटर, पैर से खुलेगा बूट... ₹99,999 वाले Ather Konarc में और क्या-क्या है खास?
ये भी पढ़ें: Ather Konarc vs Chetak C3501: दोनों में है मेटल बॉडी, लेकिन रेंज और फीचर्स में कौन आगे? खरीदने से पहले जानें
Ather Konarc S के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है और यह सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देता है.
BaaS प्लान के तहत ग्राहक को बिना बैट्री की पूरी कीमत चुकाए स्कूटर खरीदने की सुविधा मिलती है. इसके लिए उन्हें 1 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैट्री का रेंटल देना होता है.
हां, फ्लेक्सीपे (Flexipay) फाइनेंस स्कीम के तहत शून्य (0) डाउन पेमेंट पर भी इस स्कूटर को खरीदा जा सकता है, जिसमें 5 साल के लिए मासिक किस्त लगभग 3,033 रुपये बनती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए