Duster Hybrid E-Tech की भारी डिमांड, 2026 के लिए बिका पूरा स्टॉक

Published by : Shivani Shah Updated At : 20 Mar 2026 6:01 PM

विज्ञापन

डस्टर हाइब्रिड ई-टेक

Renault Duster Hybrid E-Tech की कीमतों का ऐलान होने से पहले ही 2026 के लिए यह स्टॉक आउट हो चुका है. ऐसे में अब कंपनी नई बुकिंग के लिए 2027 मॉडल की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

रेनॉल्ट की नई Renault Duster Hybrid E-Tech SUV ने भारत में जबरदस्त एंट्री ली है. खास बात यह है कि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है, फिर भी 2026 के लिए इसका पूरा प्रोडक्शन पहले ही बिक चुका है. बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने फिलहाल इसकी बुकिंग बंद कर दी है और अब इसकी डिलीवरी दिवाली 2026 के आसपास शुरू होगी. इसके बाद 2027 मॉडल के लिए दोबारा बुकिंग खोली जाएगी.

मेट्रो शहरों में जबरदस्त डिमांड

Renault के मुताबिक, मेट्रो शहरों में Duster की टोटल बुकिंग का करीब 39% हिस्सा हाइब्रिड वेरिएंट का है. इससे साफ है कि शहरों में लोग अब इलेक्ट्रिफाइड (Hybrid) गाड़ियों की तरफ तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं. बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी चेन्नई प्लांट में अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक यह SUV पहुंचाई जा सके.

पावरट्रेन (इंजन और परफॉर्मेंस)

नई Renault Duster को CMF-B प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं. हाइब्रिड वेरिएंट कि बात करें, तो इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 1.4kWh बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं.

यह पूरा सेटअप मिलकर करीब 162 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा और पावरफुल हाइब्रिड इंजन माना जा रहा है, जो Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी गाड़ियों से भी ज्यादा ताकतवर है.

माइलेज कि बात करें, तो यह SUV लगभग 25 kmpl से ज्यादा देने का दावा करती है. वहीं इसकी कीमत 19 लाख से 23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है.

80% तक इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का फायदा

कंपनी का दावा है कि शहर में चलाते समय यह SUV करीब 80% तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है. इसका मतलब है कम पेट्रोल खर्च, कम प्रदूषण और बेहतर माइलेज, वो भी बिना चार्जिंग की जरूरत के.

मैकेनिकल और ड्राइविंग फीचर्स

Duster E-Tech में ट्रेडिशनल e-CVT की जगह मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो ड्राइविंग को ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव बनाता है.

इसके अलावा इसमें चारों पहियों में डिस्क ब्रेक और 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. यानी यह SUV सिर्फ माइलेज ही नहीं, बल्कि मजबूत और दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी देती है.

यह भी पढ़ें: नयी EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना पड़ सकता है पछताना

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola