कितने समय के बाद बदल देना चाहिए कार का टायर? इन आसान तरीकों से तुरंत पता लगाएं
Published by : Ankit Anand Updated At : 03 Jan 2026 5:44 PM
Car Tyre Replacement
Car Tyre Replacement: कार के टायर गाड़ी की सेफ्टी, ब्रेकिंग, आराम और माइलेज में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है. समय पर टायर बदलना हादसों से बचाव के लिए जरूरी है. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर कितने समय के बाद कार के टायरों को बदल देना चाहिए? आइए आपको बताते हैं.
Car Tyre Replacement: हम अक्सर कार में पेट्रोल भरवाना, सर्विस कराना या सफाई करवाना याद रखते हैं, लेकिन टायरों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते. जबकि टायर ही गाड़ी का वह हिस्सा होते हैं जो सीधे सड़क को छूते हैं. उनकी हालत का सीधा असर सेफ्टी, ब्रेकिंग, आराम और माइलेज पर पड़ता है. समय पर टायर बदलना सिर्फ मेंटेनेंस नहीं, बल्कि हादसों से बचाव भी है. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर कितने समय के बाद कार का टायर बदलना चाहिए? आइए आपको बताते हैं.
टायर की सेहत क्यों है इतनी जरूरी?
गाड़ी की पकड़, संतुलन और कंट्रोल पूरी तरह टायरों पर निर्भर करता है. घिसे हुए या पुराने टायर ब्रेक लगने पर दूरी बढ़ा देते हैं, गीली सड़क पर पकड़ कम हो जाती है और तेज रफ्तार में अचानक फटने का खतरा भी रहता है. इसलिए, भले ही कार चलाने में ठीक लगे, टायरों की हालत समय-समय पर जांचते रहना बेहद जरूरी है.
कब बदल देना चाहिए कार का टायर?
अक्सर लोग मानते हैं कि टायर तभी बदलने की जरूरत होती है जब उनकी ग्रिप खत्म हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं है. इस्तेमाल चाहे जितना भी हुआ हो, टायर 5 से 6 साल के भीतर बदल देना चाहिए. समय के साथ रबर धूप, गर्मी और हवा के संपर्क में आकर कमजोर हो जाता है. यहां तक कि कम चलने वाली गाड़ी के टायर भी पुराने होने पर असुरक्षित हो सकते हैं.
टायर की उम्र जांचने के लिए उसके साइड में लिखा DOT कोड देखें. यह चार अंकों का होता है, जिसमें पहले दो अंक टायर बनने का हफ्ता और आखिरी दो अंक उसका साल बताते हैं.
ट्रेड डेप्थ क्या है?
ट्रेड डेप्थ यानी टायर की घास (grooves) की गहराई, खासकर बारिश में सड़क पर पकड़ बनाने में बहुत जरूरी है. भारत समेत कई देशों में इसका कानूनी न्यूनतम स्तर 1.6 मिमी है. ज्यादातर टायर में Tread Wear Indicators (TWI) होते हैं, जो छोटे उठे हुए बार होते हैं. अगर टायर की ट्रेड डेप्थ इन बार के बराबर हो जाए, तो उसे तुरंत बदलना चाहिए. बेहतर सुरक्षा के लिए सलाह दी जाती है कि टायर तब बदलें जब ट्रेड डेप्थ 3 मिमी तक आ जाए, क्योंकि इसके नीचे ब्रेकिंग और गीली सड़क पर परफॉर्मेंस तेजी से घट जाती है.
टायर आमतौर पर कितने समय तक चलते हैं?
आमतौर पर पैसेंजर कार के टायर 40,000 से 80,000 किलोमीटर तक चल जाते हैं, लेकिन यह ड्राइविंग के तरीके, सड़क की हालत और टायर की क्वालिटी पर निर्भर करता है. तेज रफ्तार में चलाना, अचानक ब्रेक लगाना या खराब सड़कों पर गाड़ी चलाने से टायर जल्दी घिस सकते हैं. वहीं, हाई-परफॉर्मेंस टायरों की उम्र अक्सर इससे भी कम होती है.
यह भी पढ़ें: एक छोटी सी चूक और हो जाएंगे हादसे का शिकार, कोहरे में गाड़ी चलाते समय जरूर रखें ये 6 बातें याद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










