90s की 5 आइकॉनिक कारें जिनका जलवा आज भी कायम है, लास्ट वाली का तो कोई जवाब नहीं

Updated:
विज्ञापन
Top 5 Iconic 90s Cars

90s की आइकॉनिक कारें (Photo: OLX India)

Top 5 Iconic 90s Cars: 90s का दौर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बेहद खास रहा था. उस समय कई ऐसी कारें आईं थीं जिन्होंने लोगों की सोच और पसंद बदल दी. कुछ मॉडल्स आज भी अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए हैं, जबकि कुछ नए अवतार में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

विज्ञापन

Top 5 Iconic 90s Cars: 90s के दौर की कारों का भारत के कार लवर्स के दिल में एक अलग ही जगह है. उस समय यही कारें थीं जिन्होंने पहली बार लोगों को स्टाइलिश डिजाइन, भरोसेमंद इंजन और नए-नए फीचर्स का स्वाद चखाया. 90s और शुरुआती 2000s में ये सिर्फ गाड़ियां नहीं थीं, बल्कि उस दौर के मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक सपना और स्टेटस सिंबल भी थीं .

आज भी अगर आप सड़क पर ध्यान से देखें, तो इनमें से कई लेजेंडरी कारें अभी भी दौड़ती हुई दिख जाएंगी. अगर आपको भी पुरानी गाड़ियों का वो क्लासिक अंदाज पसंद है, तो चलिए नजर डालते हैं कुछ ऐसी आइकॉनिक 90s-एरा कारों पर, जो आज भी भारतीय सड़कों पर अपने पांव टिकाए हुए हैं.

Mahindra Bolero

महिंद्रा एंड महिंद्रा आज भारत में SUV बनाने वाली सबसे पॉपुलर कंपनियों में से एक है. इसके पास SUVs की एक पूरी रेंज मौजूद है. लेकिन इसके बीच एक गाड़ी ऐसी है जो आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है वो है Mahindra Bolero. अगस्त 2000 में लॉन्च हुई यह आइकॉनिक SUV आज भी खासकर ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. यह SUV पुराने Armada प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, लेकिन समय के साथ इसमें कई अपडेट भी किए गए हैं. इसकी कीमत करीब ₹8 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Maruti Suzuki Wagon R

भारत की सबसे पॉपुलर और भरोसेमंद शहरी हैचबैक कारों में से एक अभी भी Maruti Suzuki Wagon R है. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹4.98 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. 1999 में पहली बार लॉन्च हुई Wagon R आज कई जनरेशन बदल चुकी है, लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी आज भी कम नहीं हुई है. अभी यह कार 1.2L K-Series पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसमें मैनुअल और AGS (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं. अगर आप ज्यादा माइलेज और कम खर्च वाली ड्राइविंग चाहते हैं, तो इसका फैक्ट्री-फिटेड CNG वेरिएंट भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: 1993 में लॉन्च हुई थी इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार, नाम ऐसा कि सुनते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Tata Safari

Tata Motors की Safari भारत की सबसे आइकॉनिक SUVs में से एक मानी जाती है. 90 के दशक के आखिर में लॉन्च हुई ये SUV उस समय कई लोगों का सपना हुआ करती थी. आज की Safari पूरी तरह बदल चुकी है. अब ये पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न हो गई है. अब ये एक मोनोकॉक SUV है, जो Land Rover के D8-डेराइव्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. 

इंजन की बात करें तो इसमें 2.0L डीजल और 1.5L Hyperion पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है, जो इसे पावर और परफॉर्मेंस दोनों में मजबूत बनाते हैं. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹13.29 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Honda City 

Honda City भारत की सबसे पुरानी और आइकॉनिक मिड-साइज सेडान में से एक है. इसे पहली बार 1998 में लॉन्च किया गया था. अगर बात इसके दाम की करें तो Honda City का फेसलिफ्ट मॉडल अभी लगभग ₹11.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. 2000 के शुरुआती सालों में Honda की मशहूर VTEC टेक्नोलॉजी ने परफॉर्मेंस और स्मूदनेस का एक नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया था. आज Honda City अपनी पांचवीं जनरेशन में है, लेकिन इसकी क्लासिक सेडान वाली पहचान अभी भी बरकरार है. इसमें 1.5L i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है. हाल के फेसलिफ्ट में इसे और भी प्रीमियम बनाया गया है.

Tata Sierra

Tata Sierra भारत की सबसे आइकॉनिक SUV नामों में से एक मानी जाती है. इसे पहली बार 1991 में लॉन्च किया गया था. इसका बॉक्सी डिजाइन, मजबूत बोनट और पीछे का ग्लास हाउस स्टाइल इसे सड़क पर तुरंत पहचानने लायक बना देता था. अब Tata Motors इसे एक नए अवतार में वापस लेकर आई है. नई Sierra में मॉडर्न डिजाइन, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और आज के समय के हिसाब से फीचर्स मिलते हैं. इंजन की बात करें तो इसमें 1.5L पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल ऑप्शन मिलते हैं. साथ ही, इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: 1,948cc का इंजन, कीमत सिर्फ ₹5 लाख, क्या आपको पता है भारत की पहली SUV कार का नाम?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola