सॉलिड बिल्ड और परफॉर्मेंस में Bullet 350 से कम नहीं ये 5 बाइक्स, लिस्ट में Honda और TVS के मॉडल भी शामिल
Royal Enfield Bullet 350 alternatives
क्या आपको भी Royal Enfield Bullet 350 का जबरदस्त सॉलिड बिल्ड और स्टाइल पसंद है? अगर आप भी ढूंढ रहे हैं ऐसा कोई और ऑप्शन, तो टेंशन मत लीजिए. हम आपके लिए 5 दमदार बाइक्स की लिस्ट लेकर आएं हैं, जो परफॉर्मेंस, माइलेज और मजबूती में Bullet 350 को कड़ी टक्कर देते हैं.
Royal Enfield Bullet 350 एकदम क्लासिक रेट्रो क्रूजर है. इसे आप सड़कों पर आसानी से देख सकते हैं. लेकिन अब मार्केट में ऐसी कई और बाइक्स भी हैं, जो Bullet जैसी ही मजबूत, रेट्रो और स्टाइलिश फील देती हैं. अगर आप Bullet के अलावा कुछ अलग ऑप्शन चेक करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए ऐसी 5 बाइक्स की लिस्ट लाए हैं, जो सॉलिड बिल्ड और परफॉर्मेंस के मामले में Bullet के साथ तुलना में रखी जा सकती हैं.
Royal Enfield Classic 350
अगर Royal Enfield Classic 350 की बात करें, तो ये बाइक 349cc का दमदार एयर-ऑयल कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 19.92 हॉर्सपावर और 27 Nm का टॉर्क देती है. यानी शहर में भी आराम से चले और हाईवे पर भी मजा आए. माइलिज की बात करें तो क्लेम के मुताबिक ये 41.5 km/l देती है, और 13 लीटर का टैंक होने की वजह से लंबी राइड में भी काफी असरदार रहती है. ऊपर से इसमें आपको 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिल जाता है.
Jawa 42
Jawa 42 की बात करें तो इसमें 294cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन आपको मिलता है. ये इंजन 26.9 हॉर्सपावर और 26.8 Nm टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स है. माइलिज क्लेम के मुताबिक 33 km/l है और 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक भी इसमें दिया गया है. अगर आप एक कूल रेट्रो स्टाइल वाली बाइक चाहते हैं, जो पॉवर और स्टाइल दोनों मिल सके तो Jawa 42 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.
Honda CB350RS
Honda CB350RS भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें 348.36cc का SI इंजन लगा हुआ आपको मिलता है, जो 20.7 हॉर्सपावर और 30 Nm टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड गियरबॉक्स और 15 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ ये बाइक करीब 35 km/l का माइलिज देती है. यानी लंबे सफर पर भी फ्यूल की टेंशन कम हो जाती है.
Yezdi Roadster
इस बाइक में 334cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन आपको देखने को मिलता है, जो 28.77 हॉर्सपावर और 29.63 Nm टॉर्क देता है. बाइक में 6-स्पीड का गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक फिट किया गया है. यानी लंबी और रोजमर्रा की राइड के लिए यह बाइक बेस्ट ऑप्शन है.
TVS Ronin
TVS Ronin भी एक दम जबरदस्त बाइक है. इसमें 225.9cc का ऑयल-कूल्ड इंजन लगा हुआ है, जो 20.12 हॉर्सपावर और 19.93 Nm टॉर्क देता है. 5-स्पीड गियरबॉक्स और 14 लीटर का फ्यूल टैंक के साथ ये बाइक लंबी राइड्स के लिए परफेक्ट है. माइलिज की बात करें तो ये 42 km/l देती है, मतलब पेट्रोल भी ज्यादा खर्च नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: Top 3 Scooters Under Rs 1 Lakh: कम कीमत में मिल रहे ये 3 स्कूटर, फीचर्स देख आप भी कहेंगे- यही तो चाहिए था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










