OMG: आईफोन-6 मात्र 9,990 रुपये में हो सकता है आपकी जेब में, पढें कैसे

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : अगर आप आईफोन-6 खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. ‘जी हां’ नए साल के मौके पर ऑन लाइन कंपनी फ्लिपकार्ट एक बड़ा डिस्काउंट ऑफर लेकर आयी है जिसके तहत आप आईफोन-6 का स्पेस ग्रे 16 जीबी मॉडल एक्सचेंज ऑफर के साथ महज 9,990 रुपये में अपना बना सकते […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अगर आप आईफोन-6 खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. ‘जी हां’ नए साल के मौके पर ऑन लाइन कंपनी फ्लिपकार्ट एक बड़ा डिस्काउंट ऑफर लेकर आयी है जिसके तहत आप आईफोन-6 का स्पेस ग्रे 16 जीबी मॉडल एक्सचेंज ऑफर के साथ महज 9,990 रुपये में अपना बना सकते हैं.

ऑफर की खास बात यह है कि आईफोन-6 के साथ 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है.

फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि वह आईफोन-6 के स्पेस ग्रे 16 जीबी मॉडल पर एक्सचेंज ऑफर के तहत अधिकतम 22 हजार रुपये का बंपर डिस्काउंट ग्राहकों को देगी. इसका अर्थ यह है कि 5000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट और 22,000 के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ 36,990 रुपये का यह फोन केवल 9,990 रुपये में आपको उपलब्ध हो जाएगा. यही नहीं एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल यदि आप करते हैं तो 5 फीसदी तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी आपको मिलेगा.

यहां उल्लेख कर दें कि आईफोन-6 की कीमत फिलहाल 36,990 रुपये है. 5000 की फ्लैट छूट के साथ ये फ्लिपकार्ट पर 31,990 रुपये में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके ग्राहक अधिकतम 22,000 रुपये की छूट का आनंद ले सकते हैं लेकिन यहां जरा इस ऑफर पर गौर करें तो देखते हैं. 22,000 रुपये की अधिकतम छूट पाने के लिए आपको इस ऑफर में आईफोन-6s एक्सचेंज करना होगा.

जानकारी दे दें कि आईफोन-6s आईफोन-6 के बाद आया हुआ फोन है, ऐसे में इसकी संभावना ज्यादा नहीं कि आप आईफोन-6s के बदले पुराना मॉडल अपनायेंगे. एपल ने आईफोन-6 साल 2015 में लॉन्च किया था. इसके बाद आईफोन 6s, 6s प्लस और सबसे लेटेस्ट आईफोन-7 कंपनी बाजार में उतार चुकी है.

ऑफर के तहत आपको मोटो एक्स प्ले, श्याओमी रेडमी एमआई-4, वनप्लस वन, आसुस जेनफोन 2 के एक्सचेंज पर 4000 रुपयेसे 6000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. यदि आप ऐसा करते हैं तो आईफोन-6 आपको 26,000 रुपये से 28,000 रुपये के बीच उपलब्ध होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola