8MP फ्रंट कैमरा व 3 जीबी रैम के साथ लांच हुआ MOTO ''M'', कीमत 15,999 रुपये
मोटोरोला कंपनी ने शानदार फीचर्स के साथ नया स्मार्टफोन लांच किया है. मोटोरोला ने दो वेरिएंट में ‘एम’ गोल्ड स्मार्टफोन लांच किया है. मेटल डिजायन के साथ लांच किया हुआ इस फोन का लुक बेहद स्टाइलिश है. बेहद शक्तिशाली कैमरा के साथ लांच हुए यह फोन सेल्फी पसंद लोगों को बेहद पसंद आयेगी. तीन जीबी […]
मोटोरोला कंपनी ने शानदार फीचर्स के साथ नया स्मार्टफोन लांच किया है. मोटोरोला ने दो वेरिएंट में ‘एम’ गोल्ड स्मार्टफोन लांच किया है. मेटल डिजायन के साथ लांच किया हुआ इस फोन का लुक बेहद स्टाइलिश है. बेहद शक्तिशाली कैमरा के साथ लांच हुए यह फोन सेल्फी पसंद लोगों को बेहद पसंद आयेगी.
तीन जीबी वाले वेरिएंट रैम में 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गयी है. माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे इसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 5.5 इंच का डिस्पले दिया गया है. स्मार्टफोन में 16 MP का रियर कैमरा के साथ 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 3050 mAh की लिथियम -पॉलिमर बैटरी है.
4 जीबी रैम वाले इस फोन में 64 जीबी मैमोरी दी गयी है. इसकी मैमोरी बढ़ाकर 128 जीबी तक की जा सकती है. 8MP फ्रंट कैमरा के साथ 16 MP का रियर कैमरा दिया गया है. फोन में सिटी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का कैशबेक की सुविधा है. फोन का वजन 183 ग्राम है. 4 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 17,999 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










