ePaper

चिपसेट कंपनी क्वालकॉम का खुलासा, भारत में कोई भी मोबाइल भुगतान एप पूरी तरह सुरक्षित नहीं

Updated at : 13 Dec 2016 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
चिपसेट कंपनी क्वालकॉम का खुलासा, भारत में कोई भी मोबाइल भुगतान एप पूरी तरह सुरक्षित नहीं

नयी दिल्ली: सरकार मोबाइल फोन के जरिये डिजिटल भुगतान को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है. वहीं चिपसेट कंपनी क्वालकॉम ने आज कहा कि भारत में वॉलेट और मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशंस द्वारा हार्डवेयर स्तर की सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जिससे ऑनलाइन लेनदेन अधिक सुरक्षित हो सकता है. क्वालकॉम के वरिष्ठ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सरकार मोबाइल फोन के जरिये डिजिटल भुगतान को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है. वहीं चिपसेट कंपनी क्वालकॉम ने आज कहा कि भारत में वॉलेट और मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशंस द्वारा हार्डवेयर स्तर की सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जिससे ऑनलाइन लेनदेन अधिक सुरक्षित हो सकता है.

क्वालकॉम के वरिष्ठ निदेशक उत्पाद प्रबंधन एसवाई चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में बैंकिंग या वॉलेट एप द्वारा हार्डवेयर सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. ये पूर्ण रुप से एंड्रायड पर काम करती हैं. इसमें प्रयोगकर्ता का पासवर्ड चुराया जा सकता है. फिंगरप्रिंट को भी छापा जा सकता है. भारत में ज्यादातर डिजिटल वॉलेट और मोबाइल बैंकिंग एप के साथ यही स्थिति है.’ उन्हांेने कहा कि भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय डिजिटल भुगतान एप द्वारा भी हार्डवेयर स्तर की सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola