दुनिया की शीर्ष पांच हैंडसेट कंपनियों में शामिल होना चाहती है माइक्रोमैक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2016 12:34 PM
नयी दिल्ली : घरेलू हैंडसेट विनिर्माता माइक्रोमैक्स ने अगले 3-4 साल में शीर्ष पांच वैश्विक कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए वह अपना अंतरराष्ट्रीय कारोबार बढा रही है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और सीआईस जैसे नए बाजारों में प्रवेश कर रही है. माइक्रोमैक्स को जून, 2015 की तिमाही के अंत में […]
नयी दिल्ली : घरेलू हैंडसेट विनिर्माता माइक्रोमैक्स ने अगले 3-4 साल में शीर्ष पांच वैश्विक कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए वह अपना अंतरराष्ट्रीय कारोबार बढा रही है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और सीआईस जैसे नए बाजारों में प्रवेश कर रही है. माइक्रोमैक्स को जून, 2015 की तिमाही के अंत में अनुसंधान कंपनी गार्टनर ने 10वां स्थान प्रदान किया था और कहा था कि रुस, बांग्लादेश और नेपाल जैसे बाजारों में इसकी मजबूत उपस्थिति है.
माइक्रोमैक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय कारोबार) अमित माथुर ने कहा, ‘‘हमने नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे बाजारों के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय कारोबार शुरु किया। उसके बाद से हमने अन्य बाजारों में भी अपनी मौजूदगी बढाई। रुस में हमारी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी है.” उन्होंने कहा कि कंपनी के कुल कारोबार में अंतरराष्ट्रीय कारोबार का करीब 15-20 प्रतिशत योगदान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










