वीडियोकान ने पेश किया जेड45 डैजल स्मार्टफोन
नयी दिल्ली : वीडियोकान मोबाइल फोन ने आज बजट खंड में जेड45 डैजल स्मार्टफोन पेश किया जिसकी कीमत 4,899 रुपये है.कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस फोन में नवीनतम एंड्रायड 4.4.2 किटकैट ओएस का उपयोग किया है और यह 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर व 1जीबी रैम से लैस है. 4.5 इंच के टच स्क्रीन […]
नयी दिल्ली : वीडियोकान मोबाइल फोन ने आज बजट खंड में जेड45 डैजल स्मार्टफोन पेश किया जिसकी कीमत 4,899 रुपये है.कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस फोन में नवीनतम एंड्रायड 4.4.2 किटकैट ओएस का उपयोग किया है और यह 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर व 1जीबी रैम से लैस है. 4.5 इंच के टच स्क्रीन वाले इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रीयर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है.
कंपनी ने कहा कि इस फोन में 8जीबी की आंतरिक मेमोरी है जिसे बढ़ाकर 32 जीबी तक किया जा सकता है.वीडियोकान मोबाइल फोन्स के मुख्य कार्यकारी जेराल्ड परेरा ने इस नये फोन को नवप्रवर्तन, स्टाइल के खूबसूरत मिश्रण का नमूना बताया और कहा कि यह अपने मूल्य वर्ग के सबसे अच्छे उपकरणों में है. उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय बाजार में नये नये साफ्टवेयर पेश करती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










