लावा ने पेश किया V5, कीमत 11,999 रुपये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
-गैजेट डेस्क- भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने स्मार्टफोन V5 लांच किया है. इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी गयी है. लावा ने अपने नये स्मार्टफोन में कई खास फीचर्स दिये हैं. कम कीमत पर 4जी स्मार्टफोन को विशेषकर फोटो पसंद करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है. इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी […]
विज्ञापन
-गैजेट डेस्क-
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने स्मार्टफोन V5 लांच किया है. इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी गयी है. लावा ने अपने नये स्मार्टफोन में कई खास फीचर्स दिये हैं. कम कीमत पर 4जी स्मार्टफोन को विशेषकर फोटो पसंद करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है. इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.इसमें 3000 mAh की बैटरी की सुविधा दी गयी है.
.jpg&w=1920&q=75)
फीचर्स
लावा स्मार्टफोन में 13 MP का रियर कैमरा व 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 84 डिग्री के वाइड लैंस के साथ एलईडी फ्लैश की सुविधा है. 4 जी स्मार्टफोन V5 का लुक बेहद स्टाइलिश है. खूबसूरत मेटल फ्रेम के साथ शाइनिंग बॉडी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










