फेसबुक ने दी गूगल को टक्कर, चौथी तिमाही में जोरदार मुनाफा, 1.59 अरब यूजर्स

सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक धीरे-धीरे जोरदार तरीके से वृद्धि दर्ज कर रहा है और अब वह इंटरनेट क्षेत्र की सबसे शक्तिशाली कंपनी गूगल को चुनौती देने की बेहतर स्थिति में है. फेसबुक की कल जारी चौथी तिमाही की रपट में कंपनी जोरदार छलांग लगाई. फेसबुक की तिमाही आय पांच अरब डालर को पार कर गयी […]
सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक धीरे-धीरे जोरदार तरीके से वृद्धि दर्ज कर रहा है और अब वह इंटरनेट क्षेत्र की सबसे शक्तिशाली कंपनी गूगल को चुनौती देने की बेहतर स्थिति में है. फेसबुक की कल जारी चौथी तिमाही की रपट में कंपनी जोरदार छलांग लगाई. फेसबुक की तिमाही आय पांच अरब डालर को पार कर गयी जो इंटरनेट क्षेत्र के पूरे साल में दर्ज आय से अधिक है. फेसबुक का मुनाफा दोगुना से अधिक हो कर 1.56 अरब डालर हो गया जबकि कंपनी ने आभासी क्षेत्र विश्व के दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाने और मोबाइल विज्ञापन नेटवर्क पर काफी व्यय किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




