ePaper

माइक्रोमैक्स ने लांच किया लैपटॉप, कीमत 13,999 रुपये

Updated at : 09 Oct 2015 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने लांच किया लैपटॉप, कीमत 13,999 रुपये

नयी दिल्ली:हैंडसेट कंपनी माइक्रोमैक्स ने आज लैपटॉप बाजार में उतरने की घोषणा की और कहा कि वह अगले 12-18 महीने में 10 प्रतिशत बाजार भागीदारी का लक्ष्य लेकर चल रही है.कंपनी ने अपना ‘लैपबुक’ बाजार में पेश किया है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है. कंपनी इसे नौ अक्तूबर से आनलाइन स्नैपडील के जरिए बेचेगी. माइक्रोमैक्स […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:हैंडसेट कंपनी माइक्रोमैक्स ने आज लैपटॉप बाजार में उतरने की घोषणा की और कहा कि वह अगले 12-18 महीने में 10 प्रतिशत बाजार भागीदारी का लक्ष्य लेकर चल रही है.कंपनी ने अपना ‘लैपबुक’ बाजार में पेश किया है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है. कंपनी इसे नौ अक्तूबर से आनलाइन स्नैपडील के जरिए बेचेगी.

माइक्रोमैक्स के मुख्य विपणन अधिकारी शुभाजित सेन ने कहा,‘ माइक्रोमैक्स ने हमेशा ही ग्राहकों की जरुरतों तथा उपलब्ध उपकरणों के बीच के अंतर को पाटने के लिए श्रेष्ठ प्रौद्योगिकी नवोन्मेष लाने पर जोर दिया है. ‘ उन्होंने कहा कि कैनवास लैपबुक किफायती कंप्यूटिंग उपकरण की जरुरत को पूरा करेगा. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया पहल के अनुकूल बताया.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी 12-18 महीने में इस खंड में 10 प्रतिशत बाजार भागीदारी का लक्ष्य लेकर चल रही है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola